Published On : Fri, Mar 6th, 2020

महाराष्ट्र राज्य सरकार वित्त मंत्री के बजट में व्यापारियों के लिए कुछ भी राहत नही— मोटवानी

नागपुर, महाराष्ट्र राज्य की खिचड़ी आघाड़ी सरकार के वित्त मंत्री अजित दादा पवार ने आज ने राज्य का बजट पेश किया।दि होलसेल ग्रेन मर्चेन्ट एसोसिएशन के सचिव प्रताप मोटवानी ने कहा कि व्यापारियों को बजट में कोई राहत नही दी गयी है।उल्टा पेट्रोल पर 1 रुपया जी एस टी बढ़ा दी गयी है।जिससे भाव वृद्धि होंगी।।अनाजों के मंडी सेस को जी एस टी में मर्ज की बात कही गयी थी लेकिन उस पर बजट में कोई राहत नही दी गयी है।

मंडी सेस से किसान ग्राहक और व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।।नागपुर कृषि उत्पन्न बाजार समिति में सभी कार्य रुके है।वहां चुनाव नही होने से विकास कार्य ठ्ठप पड़े है।

Gold Rate
10 Sept 2025
Gold 24 KT ₹ 1,09,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,01,900 /-
Silver/Kg ₹ 1,25,100/-
Platinum ₹ 48,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

मोटवानी के अनुसार सरकार विदर्भ के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।नागपुर में हो रहे सभी विकास कार्य खिचड़ी सरकार ने रोक दिये है।।सभी बड़े प्रोजेक्ट के कार्य रुके है।

बजट में वित्तमंत्री ने विदर्भ और नागपुर के कार्यो को गति लाने के लिए अतिरिक्त फंड की घोषणा करनी चाहिए थी।।कुल मिलाकर बजट नीरस रहा।।

प्रताप मोटवानी
सचिव होलसेल ग्रेन मर्चेंट नागपुर

Advertisement
Advertisement