Published On : Mon, Oct 21st, 2019

नागपुर जिले में 55.38 प्रतिशत ही हुआ मतदान, 2014 के मुकाबले 5.62 प्रतिशत हुआ कम

नागपुर: महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव सम्पन्न हो चूका है. कुल मिलाकर नागपुर जिले का मतदान का प्रतिशत 55.38 प्रतिशत ही रहा है. सुबह से ही जहां कुछ मतदान केंद्रों में भीड़ रही तो कुछ मतदान केंद्र खाली नजर आए. उम्मीद की जा रही थी की 2 बजे के बाद इसमें बढ़ोत्तरी होगी.

लेकिन ऐसा नहीं हुआ. बात करे 2014 की तो उस समय नागपुर जिले की 12 विधानसभा सीटों के लिए 61 प्रतिशत मतदान हुआ था. लेकिन इस बार लगभग 5.62 प्रतिशत की कमी दिखाई दी है. हालांकि इस बार भी हर बार की तरह जागरूकता की कमी नहीं थी और ऐसा माना जा रहा था की पिछले बार की तुलना में इस बार प्रतिशत बढ़ेगा. लेकिन प्रतिशत बढ़ने की जगह यह और कम हुआ है.

Gold Rate
May 04- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,50,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,39,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,47,300/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने से नहीं कर पाए मतदान
हर बार की तरह इस बार भी कई मतदाताओ के नाम लिस्ट में नहीं थे. तो कई ऐसे मतदाता थे, जिनके नाम ही सूचि में गलत थे. यह शिकायते कई प्रभागों से सामने आयी थी. इस कारण भी कह सकते है की मतदान का प्रतिशत घटा है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement