Published On : Thu, Aug 29th, 2019

गीता मंदिर में विराजे भगवान गणेश

Advertisement

नागपुर: अखिल भारतीय ब्राम्हण महिला जागृति मंच द्वारा आज गुरुवार दिनांक 29 अगस्त 2019 को सुभाष रोड स्थित गीता मंदिर में गणेशजी का बहुत ही उत्साह से आव्हान किया।

गणेशजी पधार रहे है हम सब के घर में इस शुभ अवसर पर सबसे पहले महिला मंच ने गणेशोत्सव की शुरुवात की। कार्यक्रम का निर्देशन संस्था की संस्थापिका रेखा चतुर्वेदी, अध्यक्षता रीता चौबे, और कार्याध्यक्ष रेखा पांडे ने संयोजन किया। संस्था की सचिव माला तिवारी ने कार्यक्रम का आयोजन किया।

Gold Rate
Apr 22 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,51,000/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

कार्यक्रम में पूजा की थाली की प्रतियोगिता रखी गई जिसमें शिला भार्गव ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में रेखा मिश्रा प्रथम, सुनीता शर्मा द्वितीय, शिला तिवारी तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम में कुछ खेल भी रखे गए और गणेशजी के विषय मे जानकारी देकर प्रश्न पूछे गए।

पारितोषिक व्यवस्था रेखा चतुर्वेदी ने की कार्यक्रम की व्यवस्था माला तिवारी ने की इस शुभ अवसर पर त्रिशाला चतुर्वेदी, कोकिला तिवारी, ज्योति द्विवेदी, प्रणीता तिवारी, चंचल मिश्रा, लीला शर्मा, संतोष शर्मा आदि महिलाएं उपस्थित थी। कार्यक्रम का समापन भजन कीर्तन के साथ हुआ।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement