Published On : Sat, Aug 1st, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

लूटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी के नाम पर ठगे नकदी-जेवर

Advertisement

नागपुर: शहर में शादी का झांसा देकर लोगों से नकदी और जेवर ठगने वाले लूटेरी दुल्हन गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गुजरात के भावनगर निवासी युवक को शादी का सपना दिखाकर पहले नकदी और जेवर ऐंठे गए, लेकिन कथित पति के मौके पर पहुंचने से पूरी साजिश उजागर हो गई। तहसील पुलिस ने नकली दुल्हन और उसकी साथी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

गुजरात के भावनगर निवासी आकाश पारेख की शादी नहीं हो रही थी। इसी दौरान उसके एक मित्र ने नागपुर में शादी कराने का भरोसा दिलाया। आकाश नागपुर पहुंचा, जहां मुख्य आरोपी रानी उर्फ कोमल पांडे ने मेयो अस्पताल के पास उसकी मुलाकात नम्रता मालवीय से कराई।

Gold Rate
Sept 17,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,29,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

जब आकाश ने युवती का घर और परिवार देखने की इच्छा जताई तो उसे कोराड़ी क्षेत्र में एक अन्य व्यक्ति के घर ले जाया गया। वहां युवती को दिखाकर उसी दिन शादी कराने की बात कही गई। आरोपियों ने शादी की रस्मों के नाम पर नकदी और जेवर देने की मांग की। इस पर आकाश ने एटीएम से 70 हजार रुपये निकाले और अपने साथ लाए सोने-चांदी के जेवर नम्रता को सौंप दिए।

इसके बाद सभी बर्डी में शादी कराने के लिए पहुंचे। तभी नम्रता का कथित पति वहां पहुंच गया और आकाश से विवाद करने लगा कि नम्रता उसकी पत्नी है। इस घटना के बाद आकाश को एहसास हुआ कि वह लूटेरी दुल्हन गैंग के जाल में फंस गया है। उसने तत्काल तहसील पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

Advertisement

शिकायत के आधार पर पुलिस ने पहले नम्रता मालवीय को गिरफ्तार किया। इसके बाद मुख्य आरोपी रानी उर्फ कोमल पांडे की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी गई और उसे पंचपावली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। अदालत ने दोनों आरोपियों को पांच दिन की पुलिस रिमांड (PCR) पर भेज दिया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह शादी का झांसा देकर जरूरतमंद लोगों का विश्वास जीतता था और नकदी व जेवर लेकर फरार हो जाता था। पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह में कई अन्य सदस्य भी शामिल हैं। पुराने मामलों की भी जांच की जा रही है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.