नागपुर: कॉटन मार्केट मेट्रो स्टेशन के पास स्थित सद्गुरु सेल्स दुकान में शुक्रवार देर रात भीषण आग लगने से लाखों रुपये का किराना सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम महज 2 मिनट में मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। दमकल कर्मियों की सतर्कता से आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात अचानक दुकान से धुआं और आग की तेज लपटें उठने लगीं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कुछ ही देर में आग पर नियंत्रण पा लिया गया।
इस आग में दुकान में रखा मैगी, बिस्किट, चॉकलेट, पानी की बोतलें और अन्य किराना सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार करीब 7 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल दमकल विभाग और पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
NagpurCrime : नागपुर में काली बाइक गैंग का आतंक; एक दिन में...
Amravati: दर्यापुर के ज्वेलर्स में हथियारबंद डकैती #Amravati #jewellery #Robbery #Crime #Robbery
Nagpur: Cotton Market की सद्गुरु सेल्स में भीषण आग #Nagpur #NagpurNews #FireAccident...
Nagpur: हिस्ट्रीशीटर पुलिस कस्टडी से फरार #Nagpur #NagpurNews #HistorySheeter #PoliceCustody #Crime
रोकड़े ज्वैलर्स ने पेश किया अपना नया ब्रांड लोगो #nagpur #nagpurnews #RokdeJewellers...
Nagpur: बेलतरोडी रोड पर व्यक्ति का शव मिला #Nagpur #NagpurNews #PoliceInvestigation #CityNews





