Published On : Thu, Jun 4th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

तहसील में लूटकांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर युवक से मारपीट कर लूटे थे 2 हजार रुपये
Advertisement

नागपुर टुडे : नागपुर के तहसील थाना क्षेत्र में हुई जबरी चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर एक युवक से चाकू की नोक पर 2 हजार रुपये लूट लिए थे। पुलिस फरार दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना मोमीनपुरा इलाके की है। पीड़ित सोहेब अख्तर अंसारी रात के समय अपने घर के पास टहल रहा था। इसी दौरान मोहम्मद सबील अंसारी और मोहम्मद आतीक ने उसे रोक लिया और शराब पीने के लिए पैसों की मांग की।

Gold Rate
July 20 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,20,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

जब सोहेब ने पैसे देने से मना कर दिया, तो दोनों आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद दोनों ने युवक के साथ मारपीट की और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। डराकर आरोपियों ने उसकी जेब से 2 हजार रुपये नकद छीन लिए और मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़ित ने तहसील पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Advertisement

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय जानकारी के आधार पर आरोपी मोहम्मद आतीक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपने साथी के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है, जबकि फरार आरोपी मोहम्मद सबील अंसारी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisement
nagpur student protest delhi lathi charge

nagpur student protest delhi lathi charge

प्लेट हटाने को कहा तो भड़के पड़ोसी! #NagpurNews  #CrimeNews  #LatestNews #news #Attack #newsupdate

प्लेट हटाने को कहा तो भड़के पड़ोसी! #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews #news #Attack...

चाकू की नोक पर लूटपाट! #NagpurNews  #CrimeNews #LatestNews #NewsUpdate #Police #KnifeAttack #Robbery

चाकू की नोक पर लूटपाट! #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews #NewsUpdate #Police #KnifeAttack #Robbery

लकड़गंज में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश नाकाम #NagpurNews #Crime #Theft #Chor #HindiNews #newsupdate

लकड़गंज में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश नाकाम #NagpurNews #Crime #Theft #Chor #HindiNews...

कन्हान में नशे की ‘काली दुकान’ पर पुलिस का छापा! #NagpurNews #Drug #NDPS #Crime #latestnews #news

कन्हान में नशे की ‘काली दुकान’ पर पुलिस का छापा! #NagpurNews #Drug...

नागपुर में अन्ना गैंग का आतंक! NagpurNews #AnnaGang #Theft #Crime  #CCTV #LatestNews #newsupdate

नागपुर में अन्ना गैंग का आतंक! NagpurNews #AnnaGang #Theft #Crime #CCTV #LatestNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges