Published On : Fri, Dec 26th, 2014

अमरावती : १.४२ करोड़ का सेल टैक्स चुराया

Advertisement


ममता ट्रेडर्स के संचालक पर एफआइआर

अमरावती। करोड़ों रूपए का व्यवसाय करने के बावजूद भी १.४२ करोड़ का सेल टैक्स चुराने के मामले में गाडगे नगर पुलिस ने इतवारा बाजार स्थित ममता ट्रेडर्स के संचालक मो.इस्माइल मंसूरी के खिलाफ एफआइआर दर्ज किया है. एक पखवाड़े में सेल टैक्स चोरी में एफआइआर दर्ज करने की यह दूसरी घटना है.

शासन से जालसाजी का केस
ममता ट्रेडर्स के माध्यम से कपास गट्ठे व कपास माल खरीदी बिक्री का काम होता है. वर्ष २००६ से २००९ के बीच ममता ट्रेडर्स ने मुंबई की कंपनी सिद्धिविनायक स्काटसीन प्रा. लमिटेड के साथ बिजनेस किया. जिसमें करीबन ३७ करोड़ १३ लाख ३४ हजार ९३६ रूपए का कारोबार किया. शासन का उस पर १ करोड़ ४२ लाख ८१ हजार सेल टैक्स होता है, लेकिन इसकबाल ने यह सेल टैक्स चुराकर अपने कारोबार में लगाया. सहायक बिक्रीकर आयुक्त दीपक शंकर वाघमारे ने यहां ममता ट्रेडर्स पर कार्रवाई कर जांच की. इसमें टैक्स चोरी की बात सामने आयी. शिकायत पर पुलिस ने महाराष्ट्र मूलयवर्धित कानून ७४ (३) सी, ७४ (३) ओ ७४ (३) बी के साथ शासन से जाल बाजी के तहत मामला दर्ज किया.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.