Published On : Wed, Oct 11th, 2017

ऐसा ऐप जिससे सुन पाएंगे दूसरे फोन की SECRET बातें, एक मैसेज से होगा काम

Advertisement

Representational Pic

नई दिल्ली: स्मार्टफोन में कई ऐसे ऐप्स आ चुके हैं जिससे लोगों की लाइफ आसान हो गई है. जिस चीज का हम अंदाजा भी नहीं लगा सकते वो ऐप्स कर देते हैं. ऐसा ही एक ऐप है जिससे आप दूसरे फोन की बातें सुन सकते हैं. हालांकि, जिस स्मार्टफोन से आपको बातें सुनना है उसमें TickleMyPhone ऐप को इन्स्टॉल करना होगा. ऐप इन्स्टॉल करने के लिए यूजर को स्मार्टफोन अपने पास लेना होगा. आइए जानते हैं कैसे सुन सकते हैं दूसरे फोन की बातें…

एक SMS से सुन पाएंगे दूसरे फोन की बातें
ऐप इन्स्टॉल करने के बाद किसी दूसरे मोबाइल की बातें सुनने के लिए आपको सिर्फ एक SMS करना होता है. आपके उस हैंडसेट में ऐप इन्स्टॉल करना होगा और आप अपने फोन पर हैंडसेट पर सभी बातें सुनना चाहते हैं तो उस फोन पर एक SMS करना होगा. SMS करते ही आपके पास फोन आ जाएगा और उस फोन की सारी बातें आप आसानी से सुन पाएंगे. अगर फोन डिस्कनेक्ट हो जाता है तो आपको फिर उस फोन पर SMS करना होगा. बता दें, SMS जाने पर उस फोन में रिंग नहीं जाती और दूसरे को पता नहीं चलता कि कॉल आया है.


TickleMyPhone ऐप के बारे में

इस ऐप का साइज 4MB से भी कम है. यानी यूजर को ज्यादा स्पेस की जरूरत नहीं है. इसे एंड्रॉइड 2.1 इकलेयर और अपडेट OS पर भी इन्स्टॉल कर सकते हैं. प्ले स्टोर पर यूजर ने इसे मिले-जुले रिव्यू दिए हैं. कुछ ने इसे यूजफुल बताया है. इस ऐप का फ्री और पेड वर्जन दोनों उपलब्ध हैं. पेड वर्जन की प्राइस 122 रुपए है. पेड वर्जन पर यूजर को एक्स्ट्रा फीचर्स मिलते हैं.

ऐसे रहें सावधान
कोई अपनी पर्सनल बातें किसी से शेयर नहीं करना चाहेगा. ये ऐप काफी खतरनाक साबित होगा जिनके फोन में किसी ने इंस्टॉल किया है. ऐसे में आपको सावधान रहने की जरूरत है.
* फोन को हमेशा अपने साथ रखें, दोस्त कहीं शरारत न कर बैठे.
* फोन पर पासवर्ड लगाकर रखें और समय-समय पर बदलते रहें.
* फोन को चेक करते रहें कि कोई नया आयकन तो आपके फोन में शो तो नहीं हो रहा.
* जिस ऐप पर डाउट है उसे अनइंस्टॉल करें.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.