Published On : Wed, Oct 11th, 2017

पटाखों पर बैन से बौखलाए गवर्नर तथागत रॉय, कहा- हिंदुओं की चिता जलाने पर याचिका ना डाल दे कोई

Advertisement

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में दिवाली पर पटाखों की बिक्री बैन करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लेकर सियासत गर्माने लगी है। हिंदूवादी संगठन इस फैसले के विरोध में उतर आए हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जहां पटाखा कारोबारी अपने नुकसान को लेकर सदमे में हैं, वहीं राजनीतिक दलों और संवैधानिक पदों पर बैठे लोग भी इस मुद्दे पर खुलकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी कड़ी में त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत रॉय ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर विवादित प्रतिक्रिया दी है।

त्रिपुरा के गवर्नर तथागत रॉय ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मंगलवार को ट्वीट करते हुए लिखा, ‘कभी दही हांडी, आज पटाखा, कल को हो सकता है प्रदूषण का हवाला देकर मोमबत्ती और अवार्ड वापसी गैंग हिंदुओ की चिता जलाने पर भी याचिका डाल दे!’ आपको बता दें कि तथागत राय इससे पहले भी कई मुद्दों पर विवादित टिप्पणी कर चुके हैं।

तथागत रॉय ने हाल ही में रोहिंग्या मुसलमानों को कचरा बताते हुए कहा था कि उन्हें भारत में शरण नहीं देनी चाहिए। उनके इस बयान पर भी काफी विवाद हुआ था। दिल्ली-एनसीआर में पटाखों पर बैन को लेकर एक अंग्रेजी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में तथागत रॉय ने कहा कि एक हिंदू होने के नाते सुप्रीम कोर्ट के फैसले से उन्हें निराशा हुई है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.