Published On : Fri, Jul 27th, 2018

कार में शराब की तस्करी

Advertisement

नागपुर: नंदनवन पुलिस ने गोपनीय जानकारी के आधार पर कार में चंद्रपुर शराब तस्करी कर रहे 2 लोगों को गिरफ्तार किया. उनसे देशी शराब की 3200 बोतल जब्त की गई. पकड़े गए आरोपियों में बेसा पावर हाउस निवासी जीतेंद्र यशवंत देशकर (32) और बड़ा ताजबाग निवासी शाहजेब खान परवेज खान (20) का समावेश है.

पुलिस को जानकारी मिली थी कि कार क्र. एम.एच.01-पी.ए.5839 पर कुछ लोग शराब तस्करी करके चंद्रपुर ले जा रहे हैं. खबर के आधार पर पुलिस ने उमरेड रोड पर जाल बिछाया. चामट चक्की चौक के समीप पुलिस ने उपरोक्त नंबर की कार को रोका. तलाशी लेने पर 32 पेटी देशी शराब बरामद हुई. हर पेटी में 90 एमएल की 100 बोतलें रखी थी.

पुलिस ने शराब और कार सहित 4.83 लाख रुपये का माल जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उन्हें माल देने वाले के बारे में पूछताछ की जा रही है. डीसीपी नीलेश भरणे और एसीपी रवींद्र कापगते के मार्गदर्शन में इंस्पेक्टर विनायक चव्हाण, एपीआई पंकज धाड़गे, हेड कांस्टेबल राजेश बिजवे, ओमकार, रोशन निंबार्ते और अभय मारोड़े ने कार्रवाई को अंजाम दिया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.