Published On : Fri, Jul 27th, 2018

Video : गड्डीगोदाम चौक पर ट्रक के नीचे आकर दी जान

Advertisement

नागपुर: गड्डीगोदाम चौक पर उस समय खलबली मच गई जब एक व्यक्ति अचानक रास्ते से जा रहे ट्रक के नीचे कूद गया. ट्रक चालक को तो घटना का पता ही नहीं चला. इससे कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया. मृतक की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है.

उम्र अंदाजन 40 से 45 वर्ष बताई गई. दोपहर 3.30 बजे के दौरान ट्रक क्र. डी.एल.01-जी.सी.5098 का चालक एलआईसी चौक से कामठी रोड की तरफ वाहन लेकर जा रहा था. गड्डीगोदाम चौक के पास आकर उसने वाहन की स्पीड कम की.

इसी दौरान रास्ते के किनारे बैठा व्यक्ति पिछले चक्के के सामने कूद गया. ट्रक ने उसे कुचल दिया. चालक को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन पीछे से जा रही एसटी बस के चालक ने तुरंत वाहन रोका. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.

खबर मिलते ही सदर पुलिस मौके पर पहुंची. पंचनामा कर शव को मेयो अस्पताल भेजा. पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है.

Advertisement

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.