Published On : Fri, Jul 27th, 2018

वरुण-आलिया की ‘कलंक’ फिर मुश्किल में, बारिश से बर्बाद हुआ करोड़ों का सेट

Advertisement

मुंबई में हर साल की तरह इस साल भी बारिश ने लोगों की समस्याएं बढ़ा दी हैं. भारी बारिश के कारण लोगों का एक जगह से दूसरी जगह जाने में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है. खबर आ रही है कि मुंबई में भारी बारिश के चलते करण जौहर के प्रोडक्‍शन में बन रही फिल्‍म ‘कलंक’ का सैट गिर गया जिसके कारण शूटिंग रोकने तक की नौबत आ गई है.

दरअसल इस फिल्‍म के तीसरे शेड्यूल की शूटिंग चल रही थी, लेकिन भारी बारिश के चलते शूटिंग बीच में रोकनी पड़ गई है. हमारे सहयोगी अखबार डीएनए ने फिल्‍मफेयर की रिपोर्ट के हवाले से खबर दी है कि मुंबई के चित्रकूट मैदान पर बना यह सेट बारिश के चलते 25 जुलाई को पूरी तरह गिर गया था. सेट गिरने के कारण उसे काफी नुकसान हुआ जिसके कारण शूटिंग 15 दिनों तक रोकनी पड़ी.

जानकारी के मुताबिक टीम को 31 जुलाई से 20 दिन के शेड्यूल की शूटिंग शुरू करनी थी. अब लगभग दो हफ्तों तक शूटिंग नहीं हो सकती और इसके चलते सभी एक्‍टर्स की डेट्स पर फिर से काम करना होगा. बता दें कि इस सेट अमृता लाल ने डिजाइन किया था. अब सेट को पहुंचे नुकसान के चलते इसे दोबारा बनाया जाएगा.

इसके बाद ही फिल्म की शूटिंग शुरू हो पाएगी. आपको फिर याद दिला दें कि ये वही फिल्म है जिसे पहले ‘शिद्दत’नाम से बनाया जा रहा था और इसमें श्रीदेवी को कास्ट किया गया था लेकिन उनकी अचानक मौत के बाद इस किरदार के लिए माधुरी दीक्षित को साइन किया गया है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.