Published On : Sat, Feb 21st, 2015

अकोला : स्वाईन फ्लू – दो मरीजों को छुट्टी, 22 और भी संदिग्ध अस्पताल में भर्ती

Advertisement


जिले में स्वाइन फ्लू ने 5 मरीज पाजिटिव

Swine flu
अकोला। प्रदेश में स्वाइन फ्लू के मरीजों की तादाद धीरे-धीरे बढ रही है. अकेले अकोला जिले में शुक्रवार तक कुल 27 संदिग्ध मरीजों की जांच की गई. जिसमें 5 मरीज पाजिटिव पाए गए हैं. दो मरीजों का सर्वोपचार अस्पताल के आइसोलेटेड वार्ड में इलाज किया गया. उनकी तबीयत पूरी तरह से ठीक हो जाने के कारण आज दोनों मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. इसी दौरान आज 3 वर्ष का एक पाजिटिव बालक इलाज के लिए आइसोलेटेड वार्ड में भर्ती किया गया है.

आज जिन दो मरीजों को छुट्टी दी गई उसमें एक पुरूष तथा दूसरी महिला थी. प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढते कदम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है. अकोला में सर्वोपचार अस्पताल अंतर्गत आइसोलेटेड वार्ड में स्वाइन फ्लू की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई है. वहीं पर्याप्त मात्रा में टामी फ्लू की दवाईयां भी उपलब्ध करवाई गई है. जिला सर्वोपचार अस्पताल में आज सायंकाल तक कुल 27 संदिग्ध मरीजों की जांच की गई. जिसमें से 5 मरीज पाजिटिव पाए गए. 22 संदिग्ध मरीजों को अन्य वार्डो में रखकर इलाज किया जा रहा है.

फिलहाल आइसोलेटेड वार्ड में एक बालक तथा दो महिलाएं इलाज करवा रही हैं. बीमारी के संदर्भ में जब निवासी वैद्यकीय अधिकारी डा. संगीता काले से जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जनजागृति की जा रही है. वहीं संदिग्ध मरीजों तथा पाजिटिव मरीजों की उचित चिकित्सा के कारण वे स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वाशिम में तीन संदिग्ध मरीज पाए गए हैं जिसमें से एक पाजिटिव हैं. बुलडाणा में अब तक कोई संदिग्ध मरीज नहीं मिला है. सौभाग्य से पश्चिमांचल में किसी मरीज की मौत नही हुई है. जो भी भर्ती हैं वे तेजी से स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.