Published On : Tue, Jul 31st, 2018

पैसे नहीं बल्कि ‘इज्जत’ की वजह से सनी लियोनी ने बायोपिक में किया काम

Advertisement

सनी लियोनी के जीवन पर वेब सीरीज इन दिनों जोरों पर है। सनी से पूछा गया कि इस बायोपिक में काम उन्होंने अपनी छवि सुधारने के लिए किया है, सनी ने कहा, मुझे नहीं पता कि लोग मेरे बारे में क्या-क्या सोचते हैं। पर इस फिल्म में सिर्फ सच्चाई दिखाई गई है।

जब उनसे पूछा गया कि अपनी पुरानी जिंदगी को दोबारा दोहराकर उन्हें कैसा लगा? सनी ने इसपर कहा, ‘मेरे लिए इस सीरीज को शूट करना बहुत ज्यादा मुश्किल था। मैं बता नहीं सकती कि मुझ पर क्या गुजर रही थी। दूसरे सीजन ने मुझे पूरी तरह तोड़ दिया था। मैं अभी तक इससे उभर नहीं पाई हूं।

मैं अपनी ही लाइफ के दूसरे पहलू को देख रही थी और इस बारे में सोच कर मेरी आखों में आंसू आ रहे थे। मुझे मेरी कहानी पता है। मैंने अपने जीवन में कैसे निर्णय लिए इस बारे में भी मुझे पता है। मैं उस समय मान्सिक रूप से इतना अवेयर नहीं थी कि जो डिसीजन मैं ले रही हूं उसका मेरे परिवार और रिश्तेदारों पर क्या असर पड़ेगा।

बता दें कि सनी लियोनी की बायोपिक फिल्म ‘करनजीत कौर- द स्टोरी ऑफ सनी लियोनी’ रिलीज हो चुकी है। इस वेब सीरीज के जरिए सनी के एडल्ट स्टार बनने से लेकर बॉलीवुड में एंट्री लेने तक के सफर को दिखाया गया है। सनी की जिंदगी से जुड़े हर पहलू को दिखाया गया है।

Advertisement

विदेश में बचपन के दिनों में सनी लियोनी का स्कूल के दोस्तों द्वारा बॉडी शेम का शिकार होना पड़ा और घर में पैसे की कमी की वजह से एडल्ट स्टार बनने तक की पूरी कहानी इस वेब सीरीज में दिखाई गई है। इसके साथ ही अब फिल्म का एक गाना सामने आया है। फिल्म के इस गाने के बोल हैं, इट्स हॉट..इसे पूरी तरह से सनी पर फिल्माया गया है और इसमें एक्ट्रेस बेहद क्यूट नजर आ रही हैं। इस गाने को नक्विता डिसूजा ने अपनी सुरीला आवाज में गाया है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.