Published On : Thu, Aug 9th, 2018

“क्रांति दिवस” पर वेकोलि में रक्त दान शिविर का आयोजन

Advertisement

09 अगस्त (क्रांति दिवस) के अवसर पर वेकोलि मुख्यालय के कोल क्लब में कोल माइंस ऑफिसर्स एसोशिएशन ऑफ़ इंडिया (CMOAI) WCL-HQ ब्रांच, कंपनी के चिकित्सा विभाग और लाइफ लाइन ब्लड बैंक, नागपुर के सयुंक्त तत्वावधान में “रक्त दान शिविर” का शुभारम्भ मुख्यअतिथि निदेशक (कार्मिक) डॉ. संजय कुमार और निदेशक तकनीकी (योजना एवं परियोजना) श्री टी. एन. झा ने किया. उन्होंने सभी से रक्त दान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया. दोपहर 12 बजे तक 30 से अधिक रक्तदाताओं ने रक्त दान किया है.

इस अवसर पर CMOAI-WCL के अध्यक्ष एवं Sr. Vice President -APEX के श्री सौरभ दुबे, अध्यक्ष CMOAI-WCL श्री इक़बाल सिंह,CMS-WCL डॉ. ए. के. नायक, लाइफ लाइन ब्लड बैंक, के निदेशक डॉ. हरीश वर्भे, विभागाध्यक्ष (कल्याण/सीएसआर) श्री अनिल कुमार सिंह, निदेशक (कार्मिक) के तकनीकी सचिव श्री वी. के. सिंह, चिकित्सा विभाग की टीम एवं CMOAI के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.

Gold Rate
Feb 12th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,57,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,46,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,64,300 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement