Published On : Thu, Nov 23rd, 2017

भेंडे ले आऊट परिसर में युवक की हत्या, पत्थर से कुचला सिर

Advertisement


नागपुर: सोनेगांव पुलिस थाना अंतर्गत भेंडे ले आऊट परिसर में अज्ञात व्यक्ति की हत्या सिर पर पत्थर मारकर कर दिए जाने का सनसनीखेज घटना सामने आई है. मामले का पता लगते ही सोनेगांव पुलिस घटना स्थल पहुंच गई. खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त पुलिस नहीं कर पायी थी. मृतक की उम्र अंदाजन 30 साल बताई जा रही है.

पिछले कुछ माह से हत्या की वारदातें शहर में बढ़ती ही जा रही है, हालांकि हत्या के मामलों के आंकड़े बीते सालों की तुलना में वर्ष 2017 में कम होते दिखाई दे रहे हैं. बहरहाल सूत्रों के अनुसार मृतक का नाम दिनेश ऊके बताया जा रहा है. सोनेगांव पुलिस तथा क्राईम ब्रांच का दस्ता घटना स्थल पहुंच कर हत्या की गुल्थी सुलझाने में जुटी हुई है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.