Published On : Mon, Feb 9th, 2015

तिवसा : केरोसिन डीलर व सस्ते अनाज दुकानदारों का मोर्चा

Advertisement

Morcha Tiwasa
तिवसा (अमरावती)। लगातार सुखा झेल रहे किसानों के हितो के लिए सरकार की ओर से कोई निर्णय नहीं लेने से किसानों का सातबारा कोरा करके सार्वजनिक वितरण व्यवस्था की विभिन्न मांगो को लेकर आज तिवसा तहसील कार्यालय पर केरोसिन डीलर, सस्ते अनाज दुकानदार, खेत मजदूर, रेशन कार्ड धारकों का भव्य मोर्चा निकाला गया. इसमें तहसीलदार को मोर्चा का नेतृत्व करने वाले पदाधिकारियों ने अपनी मांगो का ज्ञापन सौपा.

विगत अनेक वर्षों से रेशन कार्ड धारकों को सरकारी सस्ते अनाज दुकान से गेहू, चावल, शक्कर, केरोसिन जैसी जीवनावश्यक चीजों की आपूर्ति की जाती है. सार्वजनिक व्यवस्था अंतर्गत ऑनलाइन और सबसिडी के शासन निर्णय पर रेशन और केरोसिन तथा अंत्योदय, अन्न सुरक्षा एपीएल कार्ड धारकों को शासन की विविध योजना का फायदा हो रहा था. इसमें हाल ही में शासन ने ऑनलाइन सबसिडी में अनुदान की रकम लाभार्थी धारकों के बैंक खाते में जमा करने की साजिश की ऐसा ज्ञापन में कहा. जिससे रेशनकार्ड धारकों सहित अनाज दुकानदार और केरोसिन विक्रेताओं पर भुखोमरी की नौबत आने के संकेत दिख रहे है.
इसके लिए बैंक से पैसे नहीं, सबसिडी पर सरकारी सस्ते अनाज और किरोसिन दे, केरोसिन का कोटा बढाकर दे, बैंक के सबसिडी के सरकारी नाटक बंद करे, रेशन दुकानदार और केरोसिन विक्रेताओं को कर्मचारियों का दर्जा दे, रसोई गैस का वितरण रेशन दुकानदारों को दे, लाभार्थियों को जैसे थे उस अवस्था में सस्ते अनाज और केरोसिन दे, किसानों का 7/12 कोरा करे, सुखाग्रस्त क्षेत्र में 2 हेक्टर तक आर्थिक मदद करे आदि मांगो को लेकर अमरावती जिला प्राधिकृत सस्ते अनाज दुकानदार और चिल्लर केरोसिन लायसेंस धारक संघ सहित किसान, खेत मजदुर, तथा अन्य मोर्चे में सहभागी हुए थे. तथा महिलाएं भी अधिक संख्या में उपस्थित थी. इसदौरान तिवसा प्रभारी तहसीलदार एस.जी. मुन की संघटना की ओर से ज्ञापन सौपा गया.

Morcha Tiwasa (1)
इस दौरान संघटना के जिलाध्यक्ष सुरेश उल्हे पाटिल, तालुका सह सचिव विजय देशमुख, सुखदेव गांधी, एम.आर. वाघमारे, उषा भारती, रंगराव राऊत, पूर्व सरपंच चंद्रकांत वडसकर, प्रकाश सोनोने आदि पदाधिकारी उपस्थित थे.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews #Crime #CCTVCrime

Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप #NagpurNews #POCSOCase #InstagramCrime

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake #Crime #newsupdate

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट #NagpurNews  #Crime #CCTVFootage #news

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला!   #MaharashtraNews #Newborn #Politics

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges