Published On : Mon, Feb 9th, 2015

देवली : टिप्पर ने तोड़े 14 बिजली पोल

Advertisement


बड़ी जीवित हानि टली

टिप्पर चालक टिप्पर लेकर फरार
3 घंटे वर्धा-यवतमाल मार्ग बंद
संपूर्ण शहर अंधेरे में व्याप्त

Truck Knock 14 electric pole (1)
देवली (वर्धा)।
शहर के बस स्थानक परिसर में अज्ञात टिप्पर ने अचानक बिजली के पोल को टक्कर मारते हुए रास्ते में आनेवाले करीब 14 बिजली के पोल को टक्कर मार गिरा दिया. इस दौरान संपूर्ण शहर में अंधेरा व्याप्त होकर परिसर के नागरिकों में डर का वातारण निर्माण हुआ है. इस घटना की जानकारी मिलते ही में नागरिकों ने घटनास्थल पर पहुंचकर बचावकार्य में शुरुवात की. वहीं बिजली विभाग ने शहर की बिजली बंद कर नागरिकों की जान बचाई. यह घटना रविवार रात 9:00 बजे के करीब घटी.

नागरिकों से प्राप्त जानकारी के अनुसार चिंतामणी ले-आऊट के डा. कांबले के घर के निर्माणकार्य के लिए रेत लेकर आए टिप्पर ने रेत खाली करके वापिस जाते दौरान यह अपघात हुआ ऐसा बताया गया है. इस दौरान टिपर का हायड्रोलिक चालक ने निचे नहीं करने से खड़े हायड्रोलिक ने सबसे पहले जनता हायस्कूल के पीछे के डीपी से लगी हुयी बिजली की तारें तोड़ी. नागरिकों के चिल्लाने से टिप्पर चालक ने टिप्पर की स्पीड और बढ़ाई और मिले उस मार्ग से लापरवाही से तेजरफ्तार से जाते हुए अंधेरे का फायदा उठाकर घटनास्थल से फरार हो गया. उक्त टिप्पर शहर के एक प्रतिष्ठित व्यक्ति का है ऐसी शहर में चर्चा है.

Truck Knock 14 electric pole (3)
इस घटना में टिप्पर ने महादेव ठाकरे हरिजन छात्रावास, विजय पोटे का घर एम.एस.ई.बी. कार्यालय, व्यायाम शाला, बस स्टैंड परिसर, इण्डेन गैस एजेंसी, जनता हायस्कूल परिसर, चिंतामणी कॉलोनी, म्हाडा कॉलोनी, शिक्षक कॉलोनी व तराले उपहार गृह, बीकानेर स्वीट मार्ट के लोहे सीमेंट के करीब 14 पोलों को टक्कर मार गिरा दिए. व्यायाम शाला के समीप खड़े ऑटोरिक्शा पर बिजली का पोल गिरने से ऑटोरिक्शा का बड़ा नुकसान हुआ. वहीं एक दुपहिया का भी नुकसान हुआ है. बिजली पोल छात्रावास व तराले उपहार गृह पर गिरने से विद्यार्थी व उपहारगृह के नागरिकों जान बची. वहीं कुछ पोल बस स्टैंड के सामने गिरने से वर्धा-यवतमाल मार्ग 3 घंटे बंद था. इस घटना में करीब 2 लाख रूपए का नुकसान होने की जानकारी है. इस घटना की बिजली विभाग व देवली पुलिस क्या कार्रवाई करती है इसकी ओर जनता का ध्यान है.

Truck Knock 14 electric pole (4)
2-3 दिन में होगी बिजली आपूर्ति

परिसर का बड़े पैमाने में नुकसान हुआ है. नुकसान ग्रस्त क्षेत्र के बिजली पोल व तार लगाने के लिए 2-3 दिन लगेंगे ऐसा शाखा अभियंता जनबोघकर ने बताया है.

Advertisement

अज्ञात टिप्पर के तलाश में पुलिस
लाखों रूपये का नुकसान करने वाले अज्ञात टिप्पर की तलाश देवली पुलिस थानेदार वासेकर के मार्गदर्शन में तलाश कर रहे है. जल्द ही चालक व टिप्पर मालिक को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. ऐसा थानेदार वासकर ने बताया है.

Truck Knock 14 electric pole (5)
Truck Knock 14 electric pole (2)

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.