Published On : Mon, Feb 9th, 2015

अकोला : सरकारी राशन दुकानदारों का 10 फरवरी को तहसील पर मोर्चा

Advertisement


अकोला।
विविध मांगों को लेकर अकोला जिला सरकारी राशन दुकानदार, केरोसिन धारक संगठन की ओर से अकोला तहसील कार्यालय पर मोर्चा निकाला जाएगा. इसी प्रकार तहसील अध्यक्षों के नेतृत्व में जिले की अन्य तहसीलों में भी मोर्चा निकालकर शासन का ध्यान खींचा जाएगा. जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि शांताकुमार का ब्यौरा रद्द किया जाए, 2 रूपए किलो गेहूं व 3 रूपए किलो चावल का लाभ लेनेवाले 63 प्रतिशत कार्डधारकों को वंचित रखकर 40 प्रतिशत न करें, एपीएल केसरिया कार्ड बंद न किया जाए, केरोसिन लाईसेन्स धारकों को 5 किलो गैस सिलेंडर बिक्री की अनुमति दी जाए, सस्ते राशन दुकान व केरोसिन लाईसेन्स धारकों को मानधन दिया जाए आदि विविध मांगों को लेकर अकोला जिला व तहसील सरकारी राशन दुकानदार व केरोसिन धारक संगठन की ओर से 10 फरवरी को सुबह 11 बजे स्वराज्य भवन से मोर्चा निकाला जाएगा, जो धिंग्रा चौक, गांधी मार्ग से होते हुए तहसील कार्यालय पर पहुंचेगा. तहसील अध्यक्ष सौ. अनिता देशमुख, शत्रूघ्न शंकर मुढे, जिलाध्यक्ष शंकर झटाले, पी.एल. सिरसाट, श्यामुसेठ अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित इस मोर्चे में बडी संख्या में शामिल होने की अपील संगठन की ओर से की गई है.

Representational Pic

Representational Pic

Strike 2

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.