Published On : Mon, Nov 2nd, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

कन्हान में 3 नवंबर को रक्तदान शिविर

Advertisement

Auto Draft

कन्हान/नागपुर: रक्तदान के जरिए जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान देने के उद्देश्य से कन्हान-कांद्री में मंगलवार, 3 नवंबर को तीसरे रक्तदान महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर राजन वियनवार के जन्मोत्सव और युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वर्गीय सिन्नू अन्नाजी की स्मृति को समर्पित होगा। Happy 2 Care फाउंडेशन के DHAARA अभियान के तहत आयोजित यह 113वां रक्तदान शिविर होगा।

आयोजक स्वप्निल शर्मा के अनुसार, फाउंडेशन अब तक 7,500 से अधिक जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को मुफ्त रक्त, प्लाज्मा और प्लेटलेट्स उपलब्ध कराने में मदद कर चुका है। संस्था का उद्देश्य रक्त की कमी के कारण किसी भी मरीज का उपचार प्रभावित न हो, यह सुनिश्चित करना है।

सुबह 9 बजे से शुरू होगा रक्तदान शिविर
शिविर का आयोजन मंगलवार, 3 नवंबर 2026 को सुबह 9 बजे से किया जाएगा। इसका स्थान श्याम हार्डवेयर के सामने, न्यू वाइन एंड बार रेस्टोरेंट, कांद्री-कन्हान रहेगा।

आयोजकों ने बताया कि रक्तदान करने के लिए किसी तरह का खर्च नहीं करना होगा। एक यूनिट रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवन बचाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

Advertisement

युवाओं और सामाजिक संगठनों से रक्तदान की अपील
Happy 2 Care फाउंडेशन ने कन्हान, कामठी और नागपुर के रक्तदाताओं, युवा मंडलों तथा सामाजिक संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है।

आयोजकों का कहना है कि दीपोत्सव से पहले रक्तदान के जरिए जरूरतमंद मरीजों के जीवन में उम्मीद और खुशियों का उजाला लाया जा सकता है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.