Published On : Fri, Aug 9th, 2019

कनक का कार्यकाल समाप्त,कायम रहने के लिए गया न्यायालय

– शहर स्वच्छता हेतु एक के बजाय 2 एजेंसी होंगी

नागपुर – पिछले 10 वर्षों से शहर की स्वच्छता की जिम्मेदारी बतौर ठेकेदार कनक द्वारा किया जा रहा था।जिनका भी कार्यकाल समाप्त हो गया। मनपा प्रशासन ने इस संदर्भ में नया टेंडर जारी किया। जिसके खिलाफ कनक न्यायालय में याचिका दायर कर स्वयं को कायम रखने की गुहार लगाई हैं।

Gold Rate
May 05- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,48,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,38,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,47,500/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

कनक समूह ने पिछले एक दशक से विभिन्न नामों से मनपा में कचरा संकलन का काम कर रहा था। क्योंकि सिर्फ एक ठेकेदार कंपनी थी इसलिए नाना प्रकार की अड़चने जनता और प्रशासन को हो रही थी।

शहर के बढ़ती जनसंख्या के मद्देनजर इस दफे प्रशासन ने एक कि बजाय 2 एजेंसी नियुक्त करने की मंशा लिए टेंडर जारी किया। तकनीकी बिड खोला गया। कनक सहित 3 ठेकेदार कंपनी ने भाग लिया। इसी बीच कनक ने स्वयं को कायम रखने के लिए न्यायालय में याचिका दायर की। न्यायालय के निर्णय बाद मनपा प्रशासन आगे की कार्रवाई करेंगी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement