Published On : Sat, Sep 29th, 2018

सर्जिकल स्ट्राइक डे की खुशी में कैलाश खेर ने तैयार किया एंथम, ऐसे मनेगा जश्न

Advertisement

बॉलीवुड के मशहूर गायक और संगीतकार कैलाश खेर और गीतकार प्रसून जोशी ने 2016 में भारत के सीमा-पार सर्जिकल स्ट्राइक पर एक गाने के लिए हाथ मिलाया है. कैलाश ने मीडिया से कहा, “मैंने गीत ‘मेरा देश मेरी जान है’ कंपोज किया और गाया है. यह प्रसून जोशी द्वारा लिखित एक सर्जिकल स्ट्राइक एंथम है. भारतीय सरकार सर्जिकल स्ट्राइक के दूसरे वर्ष का जश्न मना रही है. इस गीत में हमारे जवानों की भावनाओं का जश्न मनाया गया है.”

गीत कुछ इस प्रकार है, “मेरा देश मेरी जान है, मेरा गर्व है अभिमान है, और यह अभिमान है जिंदा क्योंकि सीमा पार जवान है. जल हो जमीन या आसमान, कभी झुके नहीं भारत की शान..मेरे देश के जवान तुझे शत शत प्रणाम.” कैलाश यहां अपने बैंड के साथ गाने की प्रस्तुति देंगे.

Gold Rate
Mar 30,2026 - Time 10.25Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,45,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,29,600/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

उन्होंने कहा, “यह 30 सितंबर को होगा. हम दिल्ली में इंडिया गेट पर प्रस्तुति देंगे और गीत को लॉन्च किया जाएगा. एंथम के अलावा, हम कैलासा के अन्य हिट गाने की भी प्रस्तुति देंगे.” यह एंथम रेडियो स्टेशन पर भी बजाया जाएगा और यह ऑनलाइन भी उपलब्ध होगा. भारत सरकार के लिए कैलाश का यह पहला एंथम नहीं है.

इससे पहले वह स्वच्छ भारत मिशन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नारी शक्ति और भारत के वीर जैसे प्रोजेक्ट्स पर कार्य कर चुके हैं. ‘अल्ला के बंदे’, ‘टूटा, टूटा एक परिंदा’ जैसे गीत गीत गा चुके कैलाश खेर ने कहा, “भारत के वीर के बाद, यह हमारे सभी भारतीय जवानों के लिए हमारा नमन है.”

Credit: India.com

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement