Published On : Wed, Apr 8th, 2015

यवतमाल : जिप सदस्य पवार ने मलकापूरे को पिटा

Advertisement


ग्राप चुनाव का चढ़ा ज्वर, 12 लोगों के खिलाफ गुनाह दर्ज

यवतमाल। ग्राम पंचायत चुनाव का ज्वर अब अधिक उग्र हो गया है. मंगलवार को नामांकन भरने का अंतिम दिन था. कल रात ग्राम पंचायत चुनाव में नामांकन समय बितने के बाद यों लिया? इस बात पर आरोपी  जिप सदस्य देवानंद पवार समेत 12 लोगों ने भाजपा के सतीश हरिभाऊ मलकापुरे (53) को पिटा. यह घटना तहसील कार्यालय के सामने शाम 5 बजे घटी.

देवानंद ने पहले सतिश के साथ गालीगलौच की और बाद  में पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी. सतिश की शिकायत पर इन सभी के  खिलाफ भादंवि की धारा 143, 149, 323, 504, 506 में गुनाह दर्ज किया गया है. उसके बाद हुई मारपीट में पवार भी घायल हुए है. यह पवार पूर्व मंत्री शिवाजीराव मोघे के पीए और दाहीना हाथ माने जाते थे. मगर मोघे के खिलाफ भी आंदोलन करने से उन्हें उनकी औकात बताई गई थी. गत विधानसभा चुनाव में संजय राठोड़ के खिलाफ चुनाव लढ़े थे और 4 थे नंबर पर रहें.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.