Published On : Tue, Apr 7th, 2015

कन्हान : 8 गाय से लदा बोलोरो पिकअप पकड़ा गया

Advertisement

Kanhaan  (1)
कन्हान (नागपुर)। चाचेर से कन्हान-कामठी की ओर बोलोरो पिकअप गाडी में अवैध तरीके से आठ गायों को ले जाते दौरान गहुहिवरा गांववासियों की मदद से गाडी पकड़ी गई. चालक समेत एक आरोपी गाडी छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की रात 10:30 के करीब चाचेर से गहुहिवरा कन्हान मार्ग से बोलोरो पिकअप गाडी क्र. एमएच 40 वाय 9436 से अवैध तरीके आठ गाय भरकर ले जा रहे है ऐसी जानकारी गहुहिवरा पुलिस पाटिल को मिली. उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी कन्हान पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही कन्हान पुलिस गहुहिवरा गांव में पहुंची. इसी दौरान बोलोरो गाड़ी चालक व अन्य एक आरोपी गाडी छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गए. पुलिस ने आठ गाय तथा गाडी जब्त करके चालक व गाडी के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है.
Kanhaan  (2)
Kanhaan  (3)

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.