Published On : Wed, Apr 8th, 2015

बुलढाणा : कार ने दुपहिया को मारी टक्कर, 1 जख्मी

Advertisement

Bike Sleep
बुलढाणा। मेहकर तालुका के सुलतानपुर से अपने कार्यालय का कार्य निपटाकर मेहकरकडे की ओर आते दौरान विरुद्ध दिशा से आ रही स्विफ्ट डिझायर कार ने पत्रकार अरुण जैन व वितरण प्रतिनिधि रविंद्र शिरालकर की दुपहिया टक्कर मार दी. इस घटना में अरुण जैन का बाया पैर फे्रक्चर हुआ वही शिरालकर की हालत गंभीर होने से उन्हें अकोला में रेफर किया गया है. .

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुलतानपुर से अपना कार्यालय का कार्य निपटाकर मेहकर की ओर वापस आते दौरान महामार्ग पर पत्रकार अरुण जैन व वितरण प्रतिनिधि रविंद्र शिरालकर की दुपहिया क्र.एम.एच.28  एएफ 6230 को विरुद्ध दिशा से आ रही स्विफ्ट डिझायर क्र.एम.एच.28 व्ही. 7510 ने टक्कर मार दी. इस घटना में रविंद्र शिरालकर गंभीर जखमी हुए है. उन्हें अकोला रेफर किया गया है वहीं पत्रकार अरुण जैन को   बुलढाणा के भेवटे निजी रुग्णालय में भर्ती किया गया. घटना के बाद स्विफ्ट डिझायर का चालक घटनास्थल से फरार हो गया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.