Published On : Mon, Mar 8th, 2021

जियो महाराष्ट्र का सबसे बड़ा दूरसंचार ऑपरेटर बन गया- ट्राय

Advertisement

नागपुर – भारत मे डिजिटल क्रांती लाने वाला जिओ महाराष्ट्र मे नं. 1 टेलीकॉम ऑपरेटर बन गया है। विशेष रूप से, केवल साढ़े चार वर्षों में, जियो के ग्राहक बाजार में हिस्सेदारी 38.15% तक पहुँच गई है, जबकि दुसरे नंबर पे वोडा आइडिया, की संयुक्त बाजार में हिस्सेदारी 35.22% और ग्राहकों की संख्या 3.28 करोड़ है। तीसरे स्थान पर एयरटेल के 1.79 करोड़ ग्राहक हैं और 19.20 करोड़ की बाजार हिस्सेदारी है।

भारत के दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राय) द्वारा जारी दिसंबर 2020 के आंकड़ों के अनुसार, जिओ का निर्विवाद वर्चस्व स्पष्ट है। जिओ जिसने सितंबर 2016 में अपनी शुरुआत की, बाजार मे कई वर्षों से अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर अपनी बादशाहत साबित की।

रेव्हेन्यू मार्केट शेअर में, जियो पहले ही सभी प्रतियोगियों को पिछे छोड चुका है और सबसे ऊपर है। रेव्हेन्यू मार्केट शेअर में जियो की बाजार हिस्सेदारी 39.20% है जबकि वोडा आइडिया की 29.89% है।

डेटा उपयोग में भी जिओ जैसा कोई नही है और जिओ नेटवर्क पर 15,000 से अधिक टेराबाइट्स डेटा का उपयोग किया जा रहा है, प्रतिस्पर्धी ऑपरेटरों की तुलना में ये 60% से अधिक है। संक्षेप में, जियो डेटा मार्केट शेयर में भी नंबर एक है। इसमें जियो का शक्तिशाली नेटवर्क रीड की हड्डी है ! कई प्राकृतिक आपदाओं के दौरान भी जियो का नेटवर्क सुचारू रूप से काम कर रहा है।

Advertisement

किसी भी नेटवर्क पर मुफ्त असीमित कॉलिंग, सभी आम लोगों के लिए सस्ती डेटा दरें, और 100% संपूर्ण 4G नेटवर्क जियो की सफलता की कुंजी है। जियोफोन ने हाल ही में जियोफोन ऑफर पेश किया है जिसमें ग्राहकों को 1999 में जियोफोन के साथ 2 साल के लिए मुफ्त अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। यह 4 जी का उपयोग उन ग्राहकों के एक बड़े हिस्से द्वारा करने की अनुमति देगा जो अभी भी 2 जी में फंस गए हैं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.