Published On : Mon, Mar 8th, 2021

वेकोलि में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार आयोजित

Advertisement

महिलाओं की सेहत के लिए विशेष मुहिम

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) में आज वेबिनार आयोजित किया गया। इसमें मुख्यालय एवं सभी क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित निदेशक (कार्मिक) डा संजय कुमार ने सभी को महिला दिवस की बधाई दी। उन्होंने महिलाओं के लिए Cancer Screening at Doorstep मुहिम प्रारंभ करने की घोषणा की। वेकोलि और नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट जामठा, नागपुर द्वारा संयुक्त रूप से CSR प्रोजेक्ट के तहत, कम्पनी के सभी क्षेत्रों में कैंसर जांच शिविर लगाए जायेंगे। डा कुमार ने कहा कि इसी तरह, कम्पनी में कार्यरत एवं कॉलोनी में रहने वाली महिलाओं के लिए Osteoporosis जांच की विशेष सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी।

नागपुर के सुप्रसिद्ध सर्जन डा संजीव चौधरी के सहयोग से यह अभियान चलाया जाएगा।

Advertisement

वीमन इन पब्लिक सेक्टर (WIPS) द्वारा आयोजित इस वेबिनार में अतिथि वक्ता डॉ अरविंदर कौर, (प्रोफेसर एवं मैनेजमेंट एक्सपर्ट, YCCE, नागपुर) तथा सुश्री नीतू कुमारी (सहायक प्राध्यापक, महाराष्ट्र नेशनल लॉ युनिवर्सिटी, नागपुर) थीं। डॉ कौर ने “Empower Yourself” और सुश्री नीतू कुमारी ने “Right Of The Girl Child” विषय पर मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में CMS डा सुजाता सरमोकद्दम विशेष रूप से उपस्थित थीं।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के निमित्त आयोजित इस वेबिनार का संचालन श्री मार्कण्डेय मिश्रा, मुख्य प्रबंधक (उत्खनन/ एचआरडी) तथा श्रीमती ऋतु सिंह उप प्रबंधक (कार्मिक/एचआरडी) ने किया। वेबिनार में बड़ी संख्या में महिला कर्मियों ने भाग लिया।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.