Published On : Mon, Mar 8th, 2021

गोंदिया: ट्रेन से कटकर , टाइगर की मौत

Advertisement

नागझिरा जंगल से भटक कर गराड़ा- गोंगले रेलवे ट्रैक के बीच पहुंचा


गोंदिया: जंगल से भटक कर रेलवे लाइन पर पहुंचे बादशाह टाइगर की आज सुबह मालगाड़ी की चपेट में आने से पटरियों के बीच मौत हो गई। घटना गोंदिया के वन कार्य अधिकार क्षेत्र अंतर्गत आने वाले हैं हिरडामाली रेलवे स्टेशन के मध्य स्थित दो स्टेशनों के बीच फॉरेस्ट एरिया से जाने वाले रेलवे ट्रैक के मध्य कि.मी 1025/07-08 पर घटित हुई

रेलगाड़ी ( N-Box) ग्राम गराड़ा और गोंगले के बीच से होकर गुजरती है तथा यह इलाका नागझिरा वन्यजीव अभ्यारण से सटे बफर जोन में आता है।

रेलवे ट्रैक पर शेर का शव पड़े होने की जानकारी ट्रेन पटरियों की जांच करने गए रेलवे मजदूरों ने हिरडामाली के रेलवे स्टेशन मास्टर को दी जिन्होंने वन विभाग अधिकारियों को मामले से अवगत कराया।

जानकारी मिलते ही डीएफओ , एसीएफ , वाइल्डलाइफ अधिकारी और 2 पशु चिकित्सक डॉक्टरों की टीम ग्राम गराड़ा से 3 किलोमीटर दूर रेलवे लाइन के पास पहुंची । हमने गोंदिया के सहायक वन संरक्षक सदगीर से बात करनी चाहिए उनका मोबाइल स्विच ऑफ था , RFO साठवने ने जानकारी देते बताया- मृतक टाइगर नर है तथा उसकी उम्र तकरीबन 1 साल है।
रेलवे ट्रैक पर पड़े मृत टाइगर का बाकी शव सलामत है तथा एक पंजा गायब है जिसे मौके पर पहुंची वन विभाग अधिकारियों की टीम ढूंढ रही है ।

Advertisement

जो पैर का पंजा कटा हुआ है वह ट्रेन से कटा या किसी और से ? इस बाबत गहनता से पड़ताल की जा रही है , यह हादसा दो स्टेशनों के बीच फॉरेस्ट एरिया से जाने वाले रेलवे ट्रैक पर आज सोमवार 8 मार्च सुबह घटित हुआ जिसकी जानकारी रेलवे प्रशासन ने सुबह 8:00 बजे वन विभाग अधिकारियों को दी , स्पाट पंचनामा की कार्रवाई जारी है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.