Published On : Thu, Mar 19th, 2020

(JEE ) Main की परीक्षा स्थगित, 31 मार्च के बाद नई तारीखों की घोषणा

Advertisement

नागपुर– कोरोनावायरस के कारण सरकार ने देशभर में चल रहीं या कुछ दिनों में होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित करने का निर्देश दिया . जिसके बाद सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं के साथ-साथ जेईई मेन अप्रैल 2020 को भी स्थगित कर दिया गया है . हालांकि अब सरकार ने इस परीक्षा की तारीख की भी जानकारी दे दी है .

ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन 2 (Joint Entrance Examination 2020 – JEE Main 2) का आयोजन अप्रैल के पहले सप्ताह से शुरू होने वाला था . लेकिन अब ये तारीखें बदल दी गई हैं . इस बारे में केंद्रीय मानव संसाधन विकास विभाग (MHRD – Ministry of Human Resourse and Development) के सचिव अमित खरे का कहना है कि देश में तेजी से पांव पसारते कोरोनावायरस संक्रमण को देखते हुए सरकार ने सभी परीक्षाएं स्थगित करने का फैसला लिया है . इसके तहत 31 मार्च तक सभी परीक्षाओं के आयोजन पर रोक लग गई है . अप्रैल में होने वाले जेईई मेन पर भी .

वहीं, अमित खरे ने ये भी बताया है कि 31 मार्च को हालात की समीक्षा करने के बाद सरकार अप्रैल 2020 में होने वाली परीक्षा जेईई मेन – 2 की नई तारीखों की भी घोषणा कर देगी . यानी परीक्षा में शामिल होने जा रहे लाखों अभ्यर्थियों को नए शेड्यूल के लिए 31 मार्च तक का इंतजार करना होगा .

इसके अलावा मंत्रालय ने सभी शिक्षकों व शैक्षणिक संस्थानों से कहा है कि वे स्टूडेंट्स से लगातार संपर्क में रहें . पढ़ाई या मौजूदा हालात से जुड़ी उनकी समस्याओं का समाधान देते रहें , साथ ही ऑनलाइन क्लासेस पर ज्यादा से ज्यादा जोर दें . ताकि बच्चों की पढ़ाई व समय का ज्यादा नुकसान न हो .

Advertisement

बता दें कि भारत में अब तक कोरोनावायरस के 150 से ज्यादा मरीजों की पुष्टि हो चुकी है . हालांकि इससे पैनिक होने की जरूरत नहीं है . बल्कि सरकार सभी को ज्यादा से ज्यादा एहतियात बरतने की सलाह दे रही है .

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.