Published On : Thu, Mar 19th, 2020

ISC-ICSE के सभी एग्जाम कैंसल

नागपुर– काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने (CISCE-Council for Indian School Certificate Examinations) कोरोना के बढ़ते मामलो को ICSE-ISC की परीक्षाएं कैंसल करने का फैसला लिया है अब 19 मार्च से 31 मार्च तक की सभी परीक्षाएं कैंसल कर दी हैं. इन्हें लेकर एक नोटिस भी जारी किया गया है .

कई बोर्ड्स ने कैंसल किए एग्जाम
मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार के नोटिस के बाद सीबीएसई, एनटीए और एनआईओएस समेत कई की बोर्ड्स परीक्षाओं को टाल दिया गया है . ऐसे में आईसीएसई के छात्र इस बात को लेकर दुविधा में थे कि उनकी परीक्षाएं तय समय पर आयोजित होंगी . अब सीआईएससीई ने नोटिस जारी करते हुए ये साफ कर दिया है कि 31 मार्च तक सभी परीक्षाएं स्थगित हो गई हैं . परीक्षाओं का नया शेड्यूल कुछ समय बाद जारी कर दिया जाएगा .

Gold Rate
May 08- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,52,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,57,700/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

3 फरवरी से शुरु हुए थे सीआईसीएससीई एग्जाम
हालांकि आईसीएसई ने परीक्षाओं के शेड्यूल में बदलाव किया है . आईसीएसई सोशलॉजी का पेपर आज आयोजित किया जाना था 31 मार्च तक आईसीएसई के 6 पेपर और आईएससी के 8 पेपर बचे थे .

CBSE 31 मार्च के बाद जारी करेगी नया शेड्यूल
बता दें कि सीबीएसई ने 31 मार्च तक अपने सभी पेपर्स को कैंसल कर दिया है . बचे हुए पेपर्स का शेड्यूल 31 मार्च या इसके बाद जारी किया जाएगा . फिलहाल 19 मार्च से 31 मार्च 2020 तक की परीक्षाएं टाली गई हैं . इसके साथ ही जेईई मेंस और एआईओएस की परीक्षाएं भी टाली गई हैं .

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement