Published On : Thu, Mar 19th, 2020

राजस्थान: झूंझुनू में एक ही परिवार के तीन सदस्य कोरोना पॉजिटिव

नागपुर– राजस्थान के झुंझुनू से कोरोना वायरस को लेकर बड़ी खबर आयी है. झुंझुनू में एक ही परिवार के तीन सदस्यों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने 350 डॉक्टरों की टीम को तुरंत झुंझुनू रवाना किया है. यह टीम इस इलाके के पांच किलोमीटर के दायरे में स्क्रीनिंग करेगी. इसके साथ ही झुंझुनू में फिलहाल बसों का संचालन रोका गया है. अब तक राजस्थान में कोरोना के सात मामले सामने आए हैं जिनमे से तीन नेगेटिव हो चुके हैं.

भारत में कोरोना के मरीजों की संख्या 166 हुई
देश में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 166 हो गई है, बुधवार को यह संख्या 151 थी. विदेशी मूल के 25 मरीज भी शामिल हैं. राज्यों के हिसाब से बात करें तो महाराष्ट्र में 45, केरल में 27, दिल्ली में 12, उत्तर प्रदेश में 17, कर्नाटक में 14, लद्दाख में 8, हरियाणा में 17, पश्चिम बंगाल में 1, पुद्दुचेरीचेरी में 1 और चंडीगढ़ में 1 पॉजिटिव केस सामने आया है. वहीं कोरोना से पीड़ित अब तक 15 लोग ठीक हो चुके हैं. देश में तीन मौत हुई हैं.

Gold Rate
May 08- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,52,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,57,700/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

अबतक कितने लोगों की मौत हुई?
कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक देश में तीन मौत हुई हैं. कल मुंबई में 64 साल के व्यक्ति की मौत हो गई जो दुबई से लौटा था. इससे पहले 13 मार्च को कर्नाटक के कलबुर्गी के 76 साल एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जो सऊदी अरब से लौटा था. वहीं कोरोना वायरस से संक्रमित दिल्ली की 68 साल की महिला का 17 मार्च राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया था.

कोरोना के बीच इलाहाबाद हाईकोर्ट आज से तीन दिनों के लिए बंद
19,20 और 21 मार्च को इलाहाबाद हाईकोर्ट और लखनऊ बेंच बंद रहेगा. इन तीन दिनों में हाईकोर्ट में मुकदमों की सुनवाई नहीं होगी. हाईकोर्ट साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन के लिए बंद किया गया है. इन तीन दिनों के बदले 1 जून, 2 जून और 4 अप्रैल को हाईकोर्ट में काम-काज होगा.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement