Published On : Fri, May 25th, 2018

बूथ और यूथ के सहारे विदर्भ में अपनी पैठ मजबूत करने की तैयारी में राष्ट्रवादी कांग्रेस

Advertisement

Jayant Patil
नागपुर: राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जयंत पाटिल ने शुक्रवार को जिले के पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक विकास को लेकर बैठक की। हालही में अध्यक्ष पद की कमान संभालने वाले पाटिल ने पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर संगठन खड़ा करने का आव्हान किया। इसके लिए युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर बल दिया।

पाटिल ने कहाँ की बूथ स्तर पर पार्टी का संगठन होना चाहिए। इसके लिए कमिटी का गठन किया जाए। जरुरी नहीं की कमिटी में अनुभवी लोग ही हो 22 से 22 वर्ष के युवा जो पार्टी की विचारधारा को अपनाते हो उन्हें कमिटी में शामिल किया जाए। पाटिल ने आशंका जताई की लोकसभा के साथ दिसंबर के महीने में विधानसभा चुनाव हो सकते है। प्रधानमंत्री अगर दोनों चुनाव साथ कराने का फ़ैसला लेते है तो इसमें उन्हें किसी तरह का आश्चर्य नहीं होगा। क्यूँकि उनका प्रयास होगा की अन्य दलों की तैयारी होने से पहले वो चुनाव करा ले जिसका फ़ायदा उन्हें हो। ऐसे में आप के पास ज्यादा समय नहीं है आगामी पांच महीने के भीतर संगठन विस्तार का काम होना चाहिए।

गौरतलब हो की राज्य में सत्ता का रास्ता विदर्भ से होकर ही गुजरता है। विदर्भ में जिस दल की सीटे अधिक रही सरकार उसी की बनी। विदर्भ वर्त्तमान दौर में बीजेपी का गढ़ है। ऐसे में पार्टी को घेरने के लिए विपक्षी दल विदर्भ में ध्यान केंद्रित कर रहे है। शिवसेना के साथ अब राष्ट्रवादी ने भी ईलाके में संगठन विस्तार पर ध्यान देना शुरू किया है। और इसके लिए युवाओं को साथ जोड़ने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.