Published On : Thu, Oct 1st, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

POCSO केस में जमानत पर बाहर आया आरोपी फिर नाबालिग को परेशान करने का आरोप

घर के सामने पहुंचकर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप; जरीपटका पुलिस ने मामला दर्ज किया
Advertisement

POCSO केस में जमानत पर बाहर आया आरोपी फिर नाबालिग को परेशान करने का आरोप

नागपुर: जरीपटका थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी को कथित तौर पर फोन और मैसेज के जरिए परेशान करने, अश्लील संदेश भेजने, पीछा करने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने 21 वर्षीय सम्यक बागडे, निवासी नारी रोड म्हाडा क्वार्टर, के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी फिलहाल गिरफ्तार नहीं हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, किशोरी की आरोपी से पहचान सोशल मीडिया ऐप स्नैपचैट के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों की मुलाकात हुई। आरोप है कि आरोपी ने किशोरी के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए थे। इस मामले में पहले ही POCSO एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी करीब एक महीने पहले जमानत पर बाहर आया था।

शिकायत के मुताबिक, जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी दोबारा किशोरी को फोन और मैसेज कर परेशान करने लगा। उस पर अश्लील संदेश भेजने, पीछा करने और किशोरी के परिवार को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।

29 सितंबर की रात आरोपी कथित तौर पर किशोरी के घर के सामने पहुंचा। किशोरी ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। आरोप है कि मां के बाहर आने पर आरोपी ने अश्लील गाली-गलौज की और इसके बाद मौके से फरार हो गया।

Advertisement

जरीपटका पुलिस ने किशोरी की शिकायत के आधार पर POCSO एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.