Published On : Tue, Sep 29th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

जरीपटका में 14 वर्षीय किशोर की हत्या, 2 और आरोपी गिरफ्तार

अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार, इनमें 2 नाबालिग भी शामिल
Advertisement

Nagpur Minor Held in 15 House-Burglary Cases

नागपुर: जरीपटका इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए जानलेवा हमले में 14 वर्षीय आबिद उर्फ आबु रज्जाक शेख की मौत के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच यूनिट-3 ने फरार चल रहे 21 वर्षीय रितिक संजय उसरबरसे और 19 वर्षीय लकी अशोक चेवले को गिरफ्तार किया। इस मामले में अब तक कुल 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं।

घटना 24 सितंबर की रात जरीपटका चौक स्थित जिंजर मॉल के पास हुई थी। पुलिस के अनुसार, पुरानी रंजिश को लेकर 10 से 12 लोगों के समूह ने आबिद और उसके दोस्त अंतराल सिंह पर हमला किया था। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

दोनों को उपचार के लिए मेयो अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने आबिद को मृत घोषित कर दिया। उसके दोस्त का उपचार जारी है।

जांच में सामने आया कि करीब तीन महीने पहले वैशाली नगर गार्डन में जन्मदिन की पार्टी के दौरान विवाद हुआ था। इसी पुरानी रंजिश को लेकर जरीपटका चौक में दोबारा विवाद हुआ और मामला हिंसक हो गया।

Advertisement

पुलिस ने इससे पहले सोहेल मोहम्मद रियाज रंगरेज, मनीष मनोज वैष्णव, विपुल वैश्य और निलेश आंबुरकर समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं।

अब क्राइम ब्रांच यूनिट-3 ने फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद उन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जरीपटका पुलिस के हवाले कर दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.