Published On : Tue, Sep 29th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

हुडकेश्वर में ATM फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार

प्लास्टिक पट्टी लगाकर 41 ग्राहकों से ₹1.52 लाख की ठगी का खुलासा
Advertisement

Nagpur Minor Held in 15 House-Burglary Cases

नागपुर: हुडकेश्वर थाना क्षेत्र में ATM फ्रॉड करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। आरोपी ATM के कैश डिस्पेंसर में प्लास्टिक की पट्टी लगाकर ग्राहकों की रकम रोक लेते थे। ग्राहक के वहां से चले जाने के बाद आरोपी पट्टी निकालकर पैसे हड़प लेते थे। मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, यह मामला कैनरा बैंक के ATM से जुड़ा है। कई ग्राहकों ने ATM से पैसे नहीं निकलने की शिकायत बैंक मैनेजर से की थी। इसके बाद बैंक स्टाफ ने CCTV फुटेज की जांच की, जिसमें दो संदिग्ध युवक ATM के कैश डिस्पेंसर में प्लास्टिक पट्टी लगाते और बाद में उसे निकालते दिखाई दिए।

Gold Rate
Sept 29,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 47,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,36,5700 /-
Silver/Kg ₹ 2,22,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

जांच के दौरान पुलिस ने 27 सितंबर को मानेवाड़ा रोड स्थित पडोले मेडिकल के पास एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। उसकी पहचान सतीश गोरेलाल राजपूत, निवासी कानपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई।

तलाशी में उसके पास से 5 काली प्लास्टिक पट्टियां, चिपकने वाला टेप, फेविक्विक, अलग-अलग बैंकों के ATM कार्ड और ₹7,500 नकद बरामद हुए।

Advertisement

पूछताछ में सतीश ने अपने साथी धमेंद्र शाहू, निवासी जबलपुर, मध्य प्रदेश के साथ मिलकर वारदात करने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने धमेंद्र को सीताबर्डी इलाके से गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने 12 से 14 सितंबर के बीच कई बार ATM से रकम निकाली। जांच में अब तक 41 ग्राहकों से करीब ₹1.52 लाख की ठगी का खुलासा हुआ है।

हुडकेश्वर पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य मामलों और संभावित पीड़ितों की जानकारी भी जुटा रही है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.