Published On : Fri, Sep 4th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

शक्कर लेने के बहाने 1.20 लाख की चेन झपटी, 4 दिन में आरोपी गिरफ्तार

65 वर्षीय दुकानदार को बनाया निशाना; मुख्य आरोपी समेत नाबालिग हिरासत में, चेन और वाहन बरामद
Advertisement

किराना दुकान में शक्कर लेने का बहाना, 1.20 लाख की सोने की चेन झपटी; 4 दिन में जरीपटका पुलिस ने खोला राज

नागपुर: जरीपटका थाना क्षेत्र में किराना दुकान में हुई चेन स्नैचिंग की वारदात का पुलिस ने महज चार दिन में खुलासा कर दिया है। आरोपी शक्कर खरीदने के बहाने दुकान में पहुंचा और मौका मिलते ही 65 वर्षीय दुकानदार के गले से करीब 1.20 लाख रुपये कीमत की सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। पुलिस ने CCTV फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी समेत एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। आरोपियों के पास से सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल वाहन बरामद किया गया है।

यह घटना जरीपटका थाना क्षेत्र के सुगतनगर इलाके की है। पुलिस के मुताबिक, 26 अगस्त की रात 65 वर्षीय राकेश गुप्ता अपनी किराना एवं डेली नीड्स की दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान एक युवक दुकान में पहुंचा और एक किलो शक्कर देने को कहा।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

राकेश गुप्ता शक्कर तौलने में व्यस्त हो गए। इसी दौरान आरोपी ने मौका देखकर उनके गले पर झपट्टा मारा और सोने की चेन छीनकर दुकान से बाहर भाग गया।

चेन झपटने के बाद दुकानदार ने आरोपी का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी पहले से तैयार अपने साथी के वाहन पर बैठकर मौके से फरार हो गया।

Advertisement

घटना की शिकायत मिलने के बाद जरीपटका पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में मिले सुरागों के साथ पुलिस को मिली गुप्त सूचना को जोड़कर आरोपियों की पहचान की गई।

पुलिस ने वारदात के महज चार दिन के भीतर मुख्य आरोपी निखेत बागेश्वर समेत एक नाबालिग को हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल वाहन और करीब एक तोला सोने की चेन बरामद की है।

फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान आरोपियों से चेन स्नैचिंग की अन्य वारदातों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.