आयकर विभाग ने नागपुर के १५ बिल्डरों के घरों एवं दफ्तरों पर छापे मारे
Advertisement
नागपुर: कथित कर चोरी के सिलसिले में मंगलवार तड़के सुबह आयकर विभाग के धुरंधरों ने नागपुर के कुछ जाने-माने बिल्डरों के कार्यालयों और आवासों पर छापा मारा।
सूत्रों के अनुसार १५ जगह पर छापेमारी की गई|
जिन प्रमुख नामों पर छापेमारी की गई, उनमें अतुल यमनश्वर, प्रशांत बोंगीरवार, राहुल उपगनलावार, चंद्रकांत पद्मावर, सुधीर कुन्नवर और विश्वास चकनालवार शामिल हैं। इसके अलावा अन्य नामों की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।
Gold Rate
Mar 24,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT
₹ 1,39 ,500 /-
Gold 22 KT
₹ 1,29,700 /-
Silver/Kg₹ 2,21,400/-
Platinum
₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
सूत्रों ने बताया कि छापेमारी के दौरान बड़े पैमाने पर कर चोरी का खुलासा हुआ है।
रिपोर्ट दाखिल करने तक जांच जारी थी। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।