Published On : Sat, Jan 31st, 2015

कोराडी : एक मासूम बेटी सहित माँ ने किया आत्मदाह

Advertisement

burn-case-in-koradi
कोराडी (नागपुर)। पति-पत्नी के विवाद के चलते यहां के सुरादेवी गांव में एक महिला अपनी मासूम बेटी के साथ जल गयी. इस महिला ने बेटी पर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा ली. बबीता राजेश कवाडे (30), मीमांशा राजेश कवाडे (2) मृतक है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 वर्ष पहले बबीता का राजेश कवाडे के साथ प्रेम विवाह हुआ था. सुरादेवी गांव में पति पत्नी और बेटी के साथ रहने वाली बबिता ने शनिवार को पति राजेश के काम पर जाने के बाद इस घटना को अंजाम दिया. वारदात के समय घर में वह और उसकी बेटी ही थी. गत कुछ महीनों से पति-पत्नी के बीच विवाद हो रहे थे. शुक्रवार सुबह राजेश के काम पर जाने के पहले दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था. राजेश के जाने के बाद बबीता ने दरवाजा अंदर से बंद किया. दरवाजा बंद करने के बाद घर में रखे मिटटी का तेल सबसे पहले अपने ऊपर बाद में बेटी पर डाल दिया. इसके बाद आग लगाकर अपनी बेटी के साथ जल गयी. घर से शोर और बदबू आने पर पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. घर के अंदर बबिता सहित बेटी की जलकर मौत हो गयी थी.

घटना की जानकारी कोराडी पुलिस स्टेशन को देने के बाद पुलिस सब निरीक्षक धानोरकर घटनास्थल पर पहुंचे तथा मृत बबिता और बेटी के शव हिरासत में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आगे की जांच पुलिस कर रही है.

Gold Rate
Feb21 th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,58,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,47,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,56,000 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement