Published On : Wed, Sep 27th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

श्री .अग्रसेन जयंती कार्यलय का उद्घाटन सम्पन्न पूरा समाज में जोश का वातावरण.

12 ऑक्टोबर से 15 ऑक्टोबर तक जयंती महोत्सव के कार्यक्रम

श्री अग्रसेन जयंती समारोह धूम धाम से बनाने हेतु जयंती कार्यलय का उद्घाटन श्री अग्रसेन भवन गाँधीबाग़ मैं किया गया। श्री अग्रसेन मंडल के अध्यक्ष श्री शिवकिसन अग्रवाल (हल्दीराम) के हाथों से सम्पन्न हुआ ।प्रमुख अथिति के रूप में श्री लक्ष्मणजी किरोड़ीमल अग्रवाल (कनोडिया) व श्री मुरलीधरजी मित्तल उपस्थित थे । उद्घाटन समारोह मे मंत्री श्री रामानंद अग्रवाल , कोषाध्यक्ष श्री अनंतकुमार अग्रवाल उपाध्यक्ष श्री अनिल के सी अग्रवाल, सहमंत्री संजय पचेरिवाला , उपमंत्री प्रमोद अग्रवाल, लक्ष्मीकांत अग्रवाल, अभय अग्रवाल और समस्त कार्यकारणी सदस्य प्रमुखता से उपस्थित थे ।जयंती महोत्सव समिति के स्वागताध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने बताया कि जयंती की तैयारी जोरों से चालू है 12 ऑक्टोबर से15 ऑक्टोबर तक कार्यक्रम करने की योजना है ।जयंती का मुख्य समारोह दिनाक15/10/2023 शाम 6 बजे कवि सुरेश भट्ट सभागृह रेशम बाग़ मैं आयोजित किया गया है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी, जिंदल स्टील एंड पावर के एग्जेक्युटिव डायरेक्टर श्री दिनेश श्र्वागी, कोहिनूर ग्रुप के चैयरमैन श्री कृष्णकुमार गोयल शिरकत करेंगे और समाज को सम्बोधित करेंगे।मुख्य समारोह वाले दिन ही मुंबई के सुप्रसिद्ध थतास्तु क्रिएशन द्वारा निर्मित संगीतमय नृत्यनाटिका 25 से ज्यादा टी वी और थिएटर जगत के सुप्रसिद्ध कलाकारों के साथ ‘कृष्ण शरणम ‘ का आयोजन सभी अग्र बन्धुओ के लिए किया गया है । मंडल के अध्यक्ष श्री शिवकिसनजी अग्रवाल ने सभी अग्र बंधुओ को जयंती मैं बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना का निवेदन किया।मंडल के उपाध्यक्ष श्री अनिल के सी अग्रवाल ने एक रुपये एक ईंट का संदेश का प्रचार व्यापक स्तर पर करने का सुझाव दिया।

मंडल के मंत्री रामानंद अग्रवाल ने बताया कि कुछ कार्यक्रम गाँधीबाग़ और रविनगर भवन मैं रखे गया है । 3 बड़े कार्यक्रम करने की भी योजना है।कोषाध्यक्ष अनंतकुमार अग्रवाल ने बताया कि अर्थसंकलालन का कार्य भी तेजी से चल रहा है समाज का भरपूर सहयोग मिल रहा है। प्रमुख अथिति श्री लक्षण जी अग्रवाल(कानोडिया) ने कहा कि नागपुर देश का ह्रदय स्थल है यहां अग्रसेन जयंती का कार्यक्रम पूरे जोश से होना चाहिये ताकि पूरे देश में नागपुर अग्रवाल समाज का नाम रोशन हो प्रमुख अथिति श्री मुरलीधर मित्तल ने कहा महाराजा अग्रसेनजी का संदेश घर घर तक ले जाना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है।

Gold Rate
May 04- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,50,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,39,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,47,300/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

स्वागतमंत्री आशीष अग्रवाल ( कनोडिया) ने बताया कि इस वर्ष आयोजन को विशाल रूप देना पर विचार किया जा रहा है।महिला संयोजिका प्रीति संघी व दीप्ति अग्रवाल ने बताया कि महिलाओं की तकरीबन 20 से ज्यादा प्रतियोगिता रखी जा रही हैं सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी तैयारी मैं 70 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया है जो गर्व की बात है। युवा संयोजक अर्पित अग्रवाल ने बताया कि जयंती कार्यक्रम हेतु सोशल मीडिया के माध्यम से 3000 लोगों को जोड़ा गया है और सभी से सुझाव आमंत्रित किए गए हैं।

उपस्वागतमंत्री अर्पित अग्रवाल व शशांक अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष बड़ी संख्या में युवा पीढ़ी जयंती समारोह से जुड़ रही है जो हर्ष का विषय है। उद्घाटन समारोह में सर्वश्री सुनील अग्रवाल,पवन भालोटिया, गिरधारीलाल अग्रवाल,संजय अग्रवाल, बरिंदेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, गुलाब पचेरिवाला, कैलाश जोगनी, वेणुगोपाल अग्रवाल,अनूप अग्रवाल,मनीष मेहड़िया, भारतभूषण मेहड़िया, सुनील चौधरी, अशोक कनोरिया, कैलाश लीलाड़िया,शरद जाजोदिया, विजय अग्रवाल राजेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल,शकुंतला अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, हजारीलाल अग्रवाल सह संयोजिका कुसुम गुप्ता, शीतल गोयल,मेघना अग्रवाल, किरण अग्रवाल,सुनीता अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, वंदना मुरारका, प्राणिका अग्रवाल, रिधिता अग्रवाल, सीमा अग्रवाल,,कमला गोयल,रीना गर्ग, यमुना अग्रवाल, नेहा रुंगटा, सोनिया अग्रवाल, राखी अग्रवाल, निर्मला गोयनका, शीतल अग्रवाल, विनीता डालमिया, ज्योति अग्रवाल, नीमा केडिया, निर्मला अग्रवाल, सरिता गुप्ता, मधु अग्रवाल, ममता अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, राज जैन, कृष्ण अग्रवाल, सुरेखा लीलाड़िया,अंजू अग्रवाल, उषा जैन, मालविका पचेरिवाला, मधु मित्तल, संध्या खेतान, पुष्पा पोद्दार, सुनीता महिपाल, कविता खेमका, भावना केजड़ीवाल, सुरुचि अग्रवाल, मीना अग्रवाल, मीना जाजोदिया, रजनी अग्रवाल, शीला अग्रवाल शिला कनोरिया, सुमन अग्रवाल, रमा खेमका, ममता लोहिया, वर्षा अग्रवाल, मधु पाटोदिया, सुलेखा अग्रवाल, रेखा मेहड़िया, शोभा गुप्ता, ज्योति गोयल, राशल अग्रवाल, शिखा अग्रवाल, चेतना अग्रवाल, सपना अग्रवाल , दीपशिखा अग्रवाल, मोना अग्रवाल, श्रुति अग्रवाल,कोमल अग्रवाल, बबिता अग्रवाल सीमा अग्रवाल,निशा अग्रवाल, सरोज भरका, लक्ष्मी अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, दीपिका अग्रवाल, रमा झुनझुनवाला, प्रीति लीलाड़िया,अंकिता रूइया इत्यादि बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement