Published On : Fri, Nov 23rd, 2018

इग्नू के दिसंबर एग्जाम की हॉल टिकटें जारी

Advertisement

ignou

नागपुर: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने दिसंबर 2018 की परीक्षा के लिए हॉल टिकट जारी कर दिए हैं. इसे आप इग्नू की ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं.

अगर आपने भी इन एग्जाम के लिए अप्लाई किया है तो आप भी इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं. हॉल टिकट को आवेदक अपने 9 डिजिट के एनरॉलमेंट नंबर और जो प्रोग्राम उन्होंने चुना है उसे डालकर डाउनलोड कर सकते हैं.

इग्नू हर साल दो बार छात्रों को कोर्स में एंट्री देता है. इसी तरह दो बार एंट्रेंस एग्जाम भी होती है. इग्नू में जुलाई और जनवरी कोर्स में एडमिशन मिलता है. इसी तरह दिसंबर और मई में एंट्रेंस एग्जाम लिया जाता है . आपको बता दें कि इग्नू के दिसंबर में होने वाले एग्जाम पूरे महीने चलेंगे.

ये एग्जाम 1 दिसंबर को शुरू होकर 31 दिसंबर 2018 को खत्म होंगे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.