Published On : Fri, Nov 23rd, 2018

उद्धव ठाकरे की अयोध्‍या में होने वाली सभा रद्द

Advertisement

राम मंदिर के लिए शिव सैनिकों के साथ अयोध्या पहुंच रहे शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की सभा रद्द कर दी गई है। यह सभा 25 नवंबर को होने वाली थी। लेकिन बताया जा रहा है कि योगी सरकार की तरफ से सभा की अनुमति नहीं मिली है। लिहाजा उद्धव 24 नवंबर को आरती करने के बाद 25 नवंबर को प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर अयाेध्‍या से निकल जाएंगे।

संजय राउत ने कहा कि सभा के बारे में न किसी से परमीशन मांगी थी, न मांगेंगे। जो रैली की बात चल रही है। उसमें डीएम या जिला प्रशासन के यहां हमारी तरफ से भेजा कोई कागज हमें दिखाए। उन्होंने कहा कि हमने कभी भी जनसभा की बात नहीं की है। हमारी बात उद्धव जी की अयोध्या यात्रा के बारे में, राम दर्शन के बारे में और आर्शीवाद समारोह के बारे में है और यह होगा।

इस दौरान महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री एकनाथ शिंदे और कार्यक्रम संयोजक अमरनाथ मिश्रा ने भी किसी भी जनसभा की बात से इंकार किया, उन्होंने कहा कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे 24 नवंबर को आयोध्या आएंगे। यहां एक आर्शीवाद सभा होगी। संत-महंत उन्हें आर्शीवाद देंगे। इसके बाद सरयू आरती होगी और रामलला का दर्शन होगा।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.