5001 दीपो से जगमगायेगा शिव मंदिर
नागपुर: प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी बेलिशॉप रेलवे कॉलोनी, मोतीबाग, कड़बी चौक स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर परिसर में कार्तिक मास निमित्त “दीपोत्सव 2018” का आयोजन रविवार 25 नवंबर को दक्षिण भारतीय दीपोत्सव आयोजन कमेटी व प्राचीन शिव मंदिर के सयुक्त तत्वावधान ने किया गया है। दीपोत्सव के अंतर्गत मंदिर परिसर को शाम 6.30 बजे 5001 दीपक जलाए जायेगे। जिसकी रोशनी में मंदिर परिसर जगमगायेगा।
साथ ही इसी दिन विविध कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है। कार्यक्रम के अंतर्गत सुबह 8 बजे से 5001 पार्थिव शिव लिंग बनाना, 10 बजे से 12 बजे तक पार्थिव शिव लिंग पूजन 12 से 2 बजे तक शिवजी का अभिषेक, लघु रुद्र बेद ध्वनि पारायण, तत्पचात रुद्राष्टाध्यायी द्वारा हवन व आरती होगी। शाम 6 से 7 बजे के दौरान मंदिर परिसर में 5001 दीपक जलाएं जायेंगे। जिसके प्रकाश में पूरा मंदिर परिसर जगमगा उठेगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर नागपुर के विधायक डॉ मिलिंद माने, द.पू.म.रेलवे नागपुर मंडल के मंडल सुरक्षा आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, प्रसिद्ध बालरोग विशेषज्ञ डॉ उदय बोधनकर, नगरसेवक संदीप सहारे, जीरो माइल फाउंडेशन के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ दीपक लालवानी, नियोग थेरेपिस्ट विजय गुप्ते उपस्थित रहेगें। कार्यक्रम के दूसरे दिन रात 7.30 से 9 बजे के बीच महाप्रसाद का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम की सफल बनाने वीरेंद्र झा, पी सत्याराव, गुंडु राव, डॉ प्रवीण डबली, अशोक पटनायक, बलराम प्रसाद(टुल्लन), जुगलकिशोर शाहू, उमेश चौकसे, शरद शर्मा, प. कृष्णा मुरली पांडेय, पी. कन्याकुमारी, वी.राजेश्वरी, रमा टीचर, चित्रा झा, पी.आरती, विजयकुमार, शशि यादव, पुष्पा नागोत्रा, सहित सभी सदस्य प्रयासरत है। आयोजको ने नागपुर में रहने वाले दक्षिण भारतीय परिवारों सहित सभी से इस आयोजन में आने का अनुरोध किया है।
रामरक्षा आंदोलन पर विजय वडेट्टीवार का बड़ा बयान #Congress #RamRakshaAndolan #RSS #VHP...
वर्धा: 12 की बच्ची से रेप, पत्थर से हत्या #Wardha #RapeCase #MinorGirlMurderi...
शराब पार्टी के बाद 6.60 लाख पर हाथ साफ! #NagpurNews #Crime #Fraud...
फर्जी पेमेंट स्क्रीनशॉट से सायाजी होटल में ठगी... #NagpurNews #FakePayment #HotelFraud #crimenews
नागपुर के कलमना और नंदनवन इलाके में दुष्कर्म की घटनाएं #NagpurNews #CrimeNews...
उर्स की भीड़ में कार पर वार! #NagpurNews #CrimeNews #Theft #CarTheft #BagLifting...





