
नागपुर: हुड़केश्वर पुलिस स्टेशन की कस्टडी से फरार हुआ कुख्यात घरफोड़ी का आरोपी इक्का उर्फ हर्ष महेंद्र रामटेके आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। तिरोड़ा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर हुड़केश्वर पुलिस के हवाले कर दिया है।
पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई की सुबह करीब 8 बजे आरोपी को शौचालय ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार होने में सफलता हासिल की। घटना के बाद हुड़केश्वर पुलिस, क्राइम ब्रांच और विशेष पुलिस टीमों ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी।
आरोपी के तिरोड़ा पहुंचने की आशंका के चलते उपविभागीय पुलिस अधिकारी गजानन गुल्हाने ने संदिग्ध ठिकानों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी हर्ष महेंद्र रामटेके तिरोड़ा का निवासी है। उसके खिलाफ नागपुर के विभिन्न पुलिस थानों में घरफोड़ी और चोरी के कुल 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी 18 मई 2025 को मेडिकल अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। हालांकि उस समय भी पुलिस ने उसे अगले ही दिन गिरफ्तार कर लिया था।
फिलहाल तिरोड़ा पुलिस ने आरोपी को हुड़केश्वर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। अब पुलिस कस्टडी से फरार होने के मामले में उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
युवती के घर में घुसकर अश्लील हरकत #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #crimenews #vidarbha
MHT-CET रिजल्ट पर बवाल! #MHTCET #MaharashtraNews #Congress #BJP #DevendraFadnavis #ExamResult
पुलिस कस्टडी से फरार 'इक्का' गिरफ्तार #nagpurnews #Crime #PoliceAction #Arrest #MaharashtraNews
नशे और ऑनलाइन जुए की लत ने बनाया चोर! #Nagpur #NagpurCrime #CrimeNews...
सामान्य सभा स्थगित, विपक्ष का बड़ा आरोप #NagpurNews #NMC #CivicIssues #Budget2026 #Opposition...




