
गोंदिया-तुमसर मार्ग पर खापा चौक स्थित ” श्री महाराज ढाबा ” के बाहर एक तेज रफ्तार और बेकाबू रेती लदे टिप्पर ने कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हालांकि कार में सवार व्यापारी परिवार चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गया। सबसे बड़ी राहत यह रही कि बेकाबू टिप्पर ढाबे के मुख्य द्वार से महज चार फीट पहले रुक गया। यदि वह कुछ और आगे बढ़ जाता तो ढाबे में भोजन कर रहे दर्जनों लोग उसकी चपेट में आ सकते थे।
संडे डिनर कुछ ही पल में बना दुःस्वप्न
जानकारी के अनुसार, गोंदिया के गोरेलाल चौक निवासी एवं स्टेशनरी व्यवसायी विकास कमल डोडानी (34) रविवार, 26 जुलाई की रात अपनी पत्नी, बच्चों और बुजुर्ग पिता के साथ सिल्वर रंग की हुंडई i20 (MH-36/Z-4111) से खापा स्थित ढाबे पर रात्रिभोज के लिए पहुंचे थे।रात लगभग 10:28 बजे उनकी कार श्री महाराज ढाबा के सामने सड़क किनारे रुकी ही थी कि पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे रेती लदे सफेद रंग के टिप्पर (MH-40/CM-2389) ने कथित रूप से बिना ब्रेक लगाए कार के पिछले हिस्से में जबरदस्त टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि धमाके जैसी आवाज सुनकर ढाबे में मौजूद लोग बाहर की ओर दौड़ पड़े। टिप्पर कार को ठोंकते हुए ढाबे के मुख्य द्वार से महज चार फीट पहले जाकर रुका। इससे एक बड़ा हादसा टल गया।
CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि कुछ पल के लिए लोगों को लगा जैसे कोई विस्फोट हुआ हो। कार की डिक्की, शीशे और लाइटें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। राहत की बात यह रही कि कार में मौजूद बच्चों, महिलाओं और बुजुर्ग सहित सभी सदस्य सुरक्षित रहे और किसी को गंभीर चोट नहीं आई।यह पूरी घटना ढाबे के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में टिप्पर की तेज रफ्तार और टक्कर का घटनाक्रम स्पष्ट दिखाई दे रहा है। हादसे के बाद चालक वाहन से उतरकर भाग निकला। स्थानीय लोगों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा।
टिप्पर जब्त, चालक की तलाश जारी
घटना के बाद पीड़ित विकास डोडानी अपने भाई विशाल डोडानी के साथ तुमसर पुलिस थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त टिप्पर को जब्त कर लिया है। CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार चालक की तलाश की जा रही है।पुलिस ने अपराध क्रमांक 869/2026 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 तथा मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक (PSI) मनोहर सहारे कर रहे हैं।
रवि आर्य
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
युवती के घर में घुसकर अश्लील हरकत #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #crimenews #vidarbha
MHT-CET रिजल्ट पर बवाल! #MHTCET #MaharashtraNews #Congress #BJP #DevendraFadnavis #ExamResult
पुलिस कस्टडी से फरार 'इक्का' गिरफ्तार #nagpurnews #Crime #PoliceAction #Arrest #MaharashtraNews
नशे और ऑनलाइन जुए की लत ने बनाया चोर! #Nagpur #NagpurCrime #CrimeNews...
सामान्य सभा स्थगित, विपक्ष का बड़ा आरोप #NagpurNews #NMC #CivicIssues #Budget2026 #Opposition...




