Published On : Thu, Apr 9th, 2020

Horoscope Today, 9 April 2020 Rashifal: आज घर बैठे-बैठे धन लाभ पा सकते हैं इन राशियों के लोग

Advertisement

मेष: Horoscope Today(आज का राशिफल) Aaj Ka Rashifal 9 अप्रैल गुरुवार को चंद्रमा दिन-रात तुला राशि में संचार करेगा। शुक्र की इस राशि में गोचर करता हुआ चंद्रमा मीन राशि में चल रहे बुध और सूर्य से आठवें होंगे जिससे कई राशियों के लोगों के जीवन में कभी खुशी कभी बेचैनी का माहौल रहेगा। और क्या-क्या हो सकता है आज आपके साथ जानिए सद्गुरु स्‍वामी आनंद जी से…

समय अनुकूल है। आप लॉक डाउन को एंजॉय करने लगे हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। किसी लाभ का योग बन रहा है। जीवनसाथी से अपार स्नेह और प्रेम मिलेगा। चंद्रमा की दृष्टि आंतरिक शांति प्रदान करेगी।

Gold Rate
15 july 2025
Gold 24 KT 98,200 /-
Gold 22 KT 91,300 /-
Silver/Kg 1,12,500/-
Platinum 44,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वृषभ: विपरीत लिंगियों से लाभ का अवसर मिलेगा। कला, साहित्य व संगीत में रुचि बढ़ेगी। काम-काज के बीच भी आपका रोमांटिक मिजाज हावी हो सकता है। परिवार का माहौल सुखद व आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। किसी पुराने निवेश से लाभ का संकेत हर्ष प्रदान करेगा।

मिथुन: समय अनुकूल। दांपत्‍य सुख बढ़ेगा। जीवनसाथी से अगाध प्रेम मिलेगा। गले की खराश डराएगी। करियर से अच्छी सूचना आएगी। दिनचर्या बेखौफ जवानी की तरह बेलगाम रहेगी। सोने के समय जागेंगे, जगने के समय नींद घेरेगी। इस वक्त का लाभ उठाएं।

कर्क: रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि होगी, काम-काज में नए विचारों से फायदा होगा। बौद्धिक क्षमता प्रखर होगी। मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। लॉकडाउन में संतान के साथ अच्छा समय बीतने से दिल में फूल खिलेगा। किसी पुराने प्यार की याद आएगी।

सिंह: उच्च पदस्थ मित्रों से स्नेह और लाभ मिलेगा। विरोधी पराभूत होंगे। आज आध्यात्मिक प्रवृत्ति का उदय होगा। योग की ओर आकर्षित होंगे। आचरण निखरेगा। विचार स्पष्ट होकर करियर पर सकारात्मक असर डालेंगे। पिता और पिता समान लोगों से संबल प्राप्त होगा।

कन्या: दिन सकारात्मक है। प्रभाव और प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। किसी पद या सम्मान का विशिष्ट लाभ मिलने की संभावना प्रकट होगी। शिल्प या लेखन में रुचि जागेगी। पौराणिक विषयों की ओर भी रुझान होगा। जीवनसाथी से तालमेल आपके उत्साह और काम को सकात्मक दिशा प्रदान करेगा।

तुला: चंद्रमा का आपकी राशि में प्रवास आनंद देगा। किसी सहयोगी से सुख मिलेगा। कोई कलात्मक या रचनात्मक विचार रंग जमाएगा। शनि व राहू की दृष्टि मानसिक रूप से बेचैन करेगी। कमर, पीठ या पैरों में दर्द हो सकता है। लव लाइफ का आनंद मिल सकता है। दूर रहने वाले प्रेमी संचार माध्यमों से संबंध बना सकते हैं।

वृश्चिक: शुक्र की सीधी दृष्टि भौतिक सुख में वृद्धि करेगी। कामयाबी परवान चढ़ेगी। किसी माध्यम से धन का लाभ हो सकता है लेकिन खर्च भी बढ़ेगा। अल्पकालिक निवेश कर सकते हैं, लाभ होगा। ध्यान और योग से आंतरिक बल मिलेगा। अपने से अनुभवी और वरिष्ठजनों से सहयोग मिलेगा।

धनु: आज सुबह से ही उत्साह भरपूर रहेगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में रुचि उत्पन्न होगी। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। संतान को लेकर थोड़ी चिंता होगी। केतु के आपकी राशि में मौजूदगी से चतुराई और वाणी से लाभ मिल सकता है। कुछ तकनीकी विषयों में भी आप रुचि लेंगे। घर में खराब कुछ चीजों को ठीक भी कर सकते हैं।

मकर: खुशी बढ़ेगी। करियर में नवीन संभावनाएं प्रकट होगी। आज आपके भीतर एक दार्शनिक नजर आएगा। विरोधियों का सिर चकराएगा। मामूली दैहिक कष्ट आपको परेशान कर सकता हैं। गुनगुना पानी पीना चाहिए और ठडी चीजों से परहेज रखें। गलतफहमी से बचें।

कुंभ: समय रंग लाएगा। आज फूल खिलाएगा। लेकिन गाहे-बगाहे कोरोना से डराएगा। किसी छोटी बात से खुशी मिलेगी। खुशी मिलेगी। आशीर्वाद से जीवन बदल जाएगा। देह में मामूली कष्ट पहाड़ से नजर आएंगे। आध्यात्मिक प्रवृत्ति का विकास होगा।

मीन: आपकी राशि में सूर्य बुध की मौजूदगी प्रभाव में वृद्धि करेगी। बड़े लोगों से सम्पर्क जुड़ेगा। दूर रह रही संतान की चिंता हो सकती है। आर्थिक खींचतान संभव। सम्मान बढ़ेगा। किसी आध्यात्मिक गुरु या व्यक्ति की दूर से कृपा मिलेगी।

Advertisement
Advertisement