Published On : Sat, Feb 22nd, 2020

Horoscope Today, 22 February Rashifal: कुंभ राशि वालों के होंगे अनावश्यक खर्च, आपके सितारे क्या कहते हैं

Advertisement

मेष: Horoscope Today (आज का राशिफल) 22 फरवरी शनिवार को चंद्रमा का संचार मध्य रात्रि तक मकर राशि में होगा। शनि के घर में शनि के साथ चल रहा चंद्रमा कुंभ राशि वालों से गैर जरूरी खर्च करवा रहा है। आपके सितारे आज क्या कहते हैं देखें… आज किया हुआ अथवा सोचा हुआ कार्य शीघ्र ही शुभ परिणाम देगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग हैं। यात्रा मंगलमय रहेगी। आज आपके पुराने रुके हुए काम भी बनते दिख रहे हैं। प्रयास से आपको परिणाम प्राप्‍त होंगे। व्‍यापारी आज कुछ नई डील कर सकते हैं। भाग्‍य आज 91 फीसदी साथ देगा।

वृषभ: आज भाग्य आपका साथ देगा। बीते दिन जिन लाभों से आप वंचित रह गए। उन्हें पाने का समय आ गया है। धर्म स्थल की यात्रा का विशेष योग बन रहा है। आज आपके लिए विशेष लाभ वाला है दिन है। चारों ओर से सफलता मिलेगी। करियर और आर्थिक मामलों में भी आपके लिए लाभ होने की उम्‍मीद है। भाग्‍य आज 94 फीसदी साथ देगा।

Gold Rate
28 April 2025
Gold 24 KT 95,700 /-
Gold 22 KT 89,000 /-
Silver / Kg 97,200 /-
Platinum 44,000 /-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

मिथुन:शत्रुओं द्वारा रचे षडयंत्र से सावधान रहने की आवश्यकता है। आज, कोई नई डील अथवा कोई विशेष निर्णय लेने से बचें, वस्तुओं को संभालकर रखने की जरूरत है। आज आपकी कोई महंगी चीज गुम होने की आशंका है। सावधान रहें और वाहन भी धीमी गति से चलाएं, नहीं तो चोट चपेट लग सकती है। भाग्‍य आज 55 फीसदी साथ देगा।

कर्क: आज आपका पूरा दिन मंगलमय बीतेगा। जीवनसाथी अथवा कोई प्रिय व्यक्ति आपको पूरा सहयोग देगा। आज आपको ऑफिस में भी तारीफ सुनने को मिल सकती है। इससे आपका आत्‍मबल बढ़ने के साथ ही आपको खुशी भी महसूस होगी। आज आप निवेश में भी भाग्‍य आजमा सकते हैं। परिवार में कोई आपकी मदद के लिए आगे आ सकता है। भाग्‍य आज 89 फीसदी साथ देगा।

सिंह:आज का दिन बेहद खास है। आज कुछ प्राप्ति का दिन है। रुका हुआ धन अथवा शुभ सूचना मिल सकती है। कुछ न कुछ प्राप्त होगा, चाहे कोई मित्र आपको उपहार ही दे। मान-सम्मान और उन्नति से संबंधित कोई अवसर आपके हाथ आ सकता है। जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उनमें सफल होंगे। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ देगा।

कन्या: आज आपकी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। आस-पास के लोगों के सामंजस्य से सफलता मिलेगी। आपके परिजन आपका साथ देंगे। व्यवसाय में लाभ मिलेगा और नौकरी में आपका प्रभाव एवं महत्व बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकेंगे। भाग्य 89 प्रतिशत तक साथ देगा।

तुला: सावधान रहकर कार्य करने का दिन है। अपने रहस्य दूसरों को न बताएं। कोशिश करें कि व्यर्थ के तर्क-वितर्क से दूर रहें। खरीद-फरोख्त में सतर्क रहना होगा। आज आर्थिक दृष्टिकोण से आय के मुकाबले खर्च अधिक रहेगा। आंखों में तकलीफ हो सकती है। भाग्य 65 प्रतिशत तक साथ देगा।

वृश्चिक: पराक्रम के बल पर सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं, जो कुछ भी आज आप कर्म करेंगे, उसका प्रतिफल आपको शत-प्रतिशत प्राप्त होगा। व्यवसाय में प्रतिस्‍पर्द्धियों पर विजय प्राप्त होगी। कार्यालय में साथ काम करने वालों से सहयोग मिलेगा। कार्य में यश मिलेगा। भाग्य 90 प्रतिशत तक साथ देगा।

धनु: शेयर आदि में सोच-समझकर ही निवेश करें। जहां एक सही निर्णय आपको मालामाल करेगा। वहीं एक गलत निर्णय आपको नुकसान दे सकता है। सरकारी क्षेत्र में लाभ होने की संभावना है। किसी नए कार्य को प्रारंभ करने के लिए आज समय अनुकूल है। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ देगा।

मकर: बीते दिनों के रुके हुए कार्य आज पूर्ण होंगे। अगर कहीं साक्षात्कार के लिए जा रहे हैं तो समझिए आपका कार्य बन गया। नया व्यापार आदि शुरू करने के लिए शुभ दिन है। आपको खासा लाभ होने की उम्‍मीद है। आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।

कुंभ: आज अनावश्यक खर्च मानसिक तनाव दे सकता है। आपसे ईर्ष्‍या करने वाले आज आपको प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। अतः आप किसी पर भरोसा न करें। केवल स्वयं पर भरोसा न करें। आज जो भी काम करें उसमें अतिरिक्त सावधानी बरतें, बनता काम बिगड़ने की आशंका है। भाग्य 57 प्रतिशत तक साथ देगा।

मीन: आज बेहद शुभ दिन है। आज आपके सभी कार्य तीव्र गति पकड़ेंगे। मनचाही मुराद पूरी होगी। आप आज के राजा हैं। सभी कार्यों को समय से निपटा पाएंगे और भाग्‍य के साथ से सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे। मान-सम्मान और लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। दिन आमोद-प्रमोद में बीतेगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ देगा।

Advertisement
Advertisement