Published On : Fri, Jun 12th, 2020

Horoscope Today, 12 June 2020 Aaj Ka Rashifal : चंद्र मंगल संयोग देखें किन 5 राशियों के लिए मंगलकारी

Advertisement

मेष: Horoscope Today आज का राशिफल 12 जून आज चंद्रमा का संचार दिन रात कुंभ राशि में हो रहा है। शनि के घर में चल रहे चंद्रमा का संयोग मंगल के साथ बना रहेगा। ऐसे में मेष राशि के लिए आज का दिन मंगलकारी रहेगा। लेकिन मीन राशि वालों को संयम से काम लेना होगा। अन्य सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, देखें क्या कहते हैं आपके सितारे।

आज आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कुछ आकस्मिक लाभ भी हो सकता है। आज सुबह से ही किसी नई सोच को लेकर आपके अंदर नई शक्ति और उर्जा का संचार होगा। सितारे आपके पक्ष में हैं, अवसर का लाभ उठाएं। सायंकाल से लेकर रात्रि तक शुभ व धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। शुभ कार्यों पर धन खर्च हो सकता है। भाग्य 85% तक साथ देगा।

वृषभ: आज आप कुछ ज्यादा ही भावुक रहेंगे, जरूरतमंदों की स्थिति देखकर आप सहायता करने के लिए आगे आ सकते हैं। आप अपने किए कार्यों से संतोष और आनंद की अनुभूति करेंगे। अटके काम भी आज बनेंगे, दिन व्यस्तता में बीतेगा। व्यवसाय हो या नौकरी सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। सेहत के मामले में जोखिम लेने से बचें। घर के बाहर मास्क लगाकर ही निकलें। भाग्य 87% तक साथ देगा।

मिथुन: भाग्य आज आप पर मेहरबान हो रहा है। जो भी काम करेंगे उनमें आप सफल होंगे। कोई भी काम उतावलेपन में ना करें, योजना बनाकर काम करेंगे तो सफलता प्राप्त कर सकेंगे। किसी सम्मानित और अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से आपके काम बनेंगे। कुछ माह पहले आपकी कोई चीज खो गई है तो आज उसके मिलने की अच्छी संभावना है, खोई हुई प्रतिष्ठा भी आज प्राप्त कर सकेंगे। कुछ राजनीतिक मुद्दों पर भी आप मुखर हो सकते हैं। भाग्य 80% तक साथ देगा।

कर्क: आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। अपनी कार्यकुशलता से समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, जोखिम ना लें। स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें, लोगों से आवश्यक दूरी बनाए रखें। बिना सोच-विचार के आज कोई काम न करें। भाग्य 70% तक साथ देगा।

सिंह:कारोबार में अचानक आशा से अधिक लाभ व प्रगति होने से खोया हुआ विश्वास प्राप्त होगा। संतान पक्ष से अपेक्षित समाचार मिलेगा। कोई पारिवारिक व्यक्ति आपके पीछे पड़ा रहेगा, उनसे सावधान रहें और अपनी प्रगति का रहस्य उसे न बताएं। आज दिनभर प्रतिद्वंदियों को लेकर मानसिक तनाव रह सकता है। जीवनसाथी और प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा, उनकी राय पर ध्यान दें। भावनात्मक संबंध स्थापित होंगे। भाग्य 85% तक साथ देगा।

कन्या:अचानक कोई शुभ सूचना से मन प्रसन्न रहेगा। काफी दिनों से जो असमंजस बना हुआ है, आज उसका अंत होगा और मायूसी भी समाप्त हो जाएगी। विरोधियों की आलोचनाओं के प्रति ध्यान न दें। शत्रुओं का पक्ष कमजोर होगा। रचनात्मक कार्यों में गति आएगी। बाधाएं दूर होंगी और आपके अटके काम बनने लगेंगे। भाग्य 88% तक साथ देगा।

तुला: योग्यता के अनुसार मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान से सुखद समाचार प्राप्त होगा। यात्रा की योजना हो सके तो आज टाल दें। आप अक्सर जोखिम भरा काम कर लेते हैं, लेकिन इसमें आपके परिवार की खुशी ही शामिल होती है। आज भी कुछ ऐसा ही कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में जोखिम लेकर भी आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी, भाग्य 88% तक साथ देगा।

वृश्चिक: आज आपकी मानसिक प्रवृत्ति नकारात्मक रह सकती है। क्रोध एवं आवेश से बचें। वाणी पर संयम रखें और वाद-विवाद से दूर रहें। आज आपका घरेलू और व्यावसायिक वातावरण काफी अस्त-व्यस्त रह सकता है। कई प्रकार के विवाद और झंझट आपके सामने आ सकते हैं। सायंकाल तक आप अपना कुछ समय लगाकर अपने कार्यकौशल से स्थिति को अनुकूल बना लेंगे। किसी सामाजिक या राजनीतिक कार्यक्रम में समय व्यतीत होगा। भाग्य 65% तक साथ देगा।

धनु: आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात यादगार रहेगी। यात्रा को महामारी के दौर में टालने में ही भलाई है, अगर बहुत जरूरी हो तो सावधानी के साथ घर से बाहर निकलें। सभी कार्य पूर्ण होंगे। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा। ज्ञान विज्ञान कला और लेखन कार्य में आपकी दक्षता रंग लाएगी। सायंकाल का समय मौज मस्ती में बीतेगा। भाग्य 85% तक साथ देगा।

मकर: आज आपका मूड सुबह से ही अच्छा रहेगा। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज कोई नया कार्य या प्रोजेक्ट शुरू करना लाभदायक रहेगा। मौके बार-बार आपके दरवाजे पर दस्तक नहीं देंगे, अवसर का लाभ उठाएं। किसी बड़े लाभ के चक्कर में आप दिनभर भागदौड़ करने के लिए भी तत्पर रहेंगे। भाग्य 87% तक साथ देगा।

कुंभ:काम का दबाव आज अधिक रहेगा, लेकिन सोचा हुआ कार्य पूर्ण होगा। गैर जरूरी कार्यों में आज हाथ ना डालें, योजना बनाकर काम करें। कार्य सिद्धि का दिन है। आज मन और चित्त दोनों से आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। मानसिक तनाव भी आज कम होगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति संतुलित रहेगी, अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। भाग्य 88% तक साथ देगा।

मीन: आज का दिन उतार-चढाव भरा रह सकता है। गैर जरूरी खर्चे हो सकते हैं। हो सके तो उधार लेन-देन करने से बचें। यात्रा करने से परहेज करें और मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें। मानसिक तनाव से बचें। असंतोष छोड़कर आत्मसंतोषी बनें। जितना भी हो सके आज आप अपने परिवार और रोजगार को ही ठीक तरह से संभालने की चेष्टा करें। भाग्य 65% साथ देगा।-