Published On : Fri, Jun 15th, 2018

पूज्य सिंधी पंचायत महिला मंडल खामला द्वारा होनहार छात्रों का किया सत्कार

Advertisement

नागपुर: पूज्य सिंधी पंचायत महिला मंडल खामला द्वारा शुक्रवार को खामला सिंधी कॉलोनी में पूजा स्मृति हॉल में 10वीं व 12वीं कक्षा में मेरिट में आए बच्चों का सत्कार किया गया. सत्कार समारोह में 10वी कक्षा के 96 प्रतिशत मार्क्स वंशिता लालवानी ने लिए और योगेश मंगरानी ने 94 प्रतिशत मार्क्स, लतिका हीरानी ने 92.4 प्रतिशत मार्क्स, कुणाल आहूजा 91.2, एकता लालवानी 90.20, हनी चैनानी, 90.20 आदित्य चैनानी, वंशिता बेलानी, रितिका परसवानी, जयेश नारायणी, साक्षी लालवानी, स्वाति गनवानी, श्रुति गनवाणी व अदिति 84.व 83 प्रतिशत अंक लेकर खामला का नाम रोशन किया है.

इन सभी का सत्कार मंडल की अध्यक्ष पुष्पा उदासी, ज्ञानी भाभी जेठानी, कविता धामेचा ने किया है. मंडल के आयोजक विनोद जेठानी, मोहन चावला, विनीता चेनानी, पूजा शर्मा, संगीता मंगरानी, निशा चावला, मधु आहुजा, मीना गाजरानी, हेमा पंजवानी, मानसी जेठानी ने भी सत्कार किया.

सत्कार में सहयोग कर्ता दिलिप आहूजा, शंकर फुलवधानी, मनोज परसवानी, मोहन चावला, घनश्याम रामचंदानी, दिलिप मगंनानी, विनोद जेठानी और मंडल के सभी सदस्य मंडल के अध्यक्ष ने सहयोग किया. सदस्य ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और इसी तरह प्रगति पर रहे यह आशीर्वाद दिया. मंच संचालन निशा चावला ने किया व सभी का धनयवाद विनोद जेठानी ने किया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.