Published On : Fri, Jun 15th, 2018

उस्मानाबाद की शोभा अकेले संभालती हैं 42 एकड़ खेती का ज़िम्मा

Advertisement

उस्मानाबाद: किसानों से सम्बंधित हजारों खबरें हमने देखी और सुनी है. कभी बेमौसम बरसात और सूखे के चलते खेतों का नुकसान, कभी फसलों को भाव नहीं मिलता तो कभी सरकार से शिकायतें. और मज़बूरी के तहत किसान के आत्महत्या की दिल को दहला देने वाली घटनाएं. पर एक जज्बा किसान का येसा भी सामने आया है जिसमें गजब का आत्मविश्वास और और धरतीमां से अटूट प्यार की भावना साफ नजर आती है, जो देखनेवाले हर किसी को उल्हासीत और प्रेरित कर सोच को बदलने का काम करती है.

हम बात कर रहे हैं एक महिला किसान की. एक एेसी मर्दानी की जो अकेले 42 एकड़ खेती में दिनरात मेहनत कर किसानी करती है. उस्मानाबाद जिले का छोटा सा कस्बा गुन्जोटी जहां शोभा गायकवाड नामक किसान अकेले खेती की सारी प्रक्रियाएं बिना किसी के मदद के करती है. वह बड़े पैमाने में इसी खेती से उपज प्राप्त कर समाज के सामने बेमिसाल उदाहरण पेश कर रही है .

Gold Rate
July 20 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,20,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

शोभा की खुद की बाईस एकड़ की जमीन है और साथ ही दूसरे किसानों की बीस एकड़ खेती भी उन्होंने ठेके पर ले रखी है. इस तरह कुल बयालीस एकर खेती में निरंतर खुशी से मेहनत कर बड़े शान से खुद को किसान कहलाने में शान महसूस करती हैं.

Advertisement

शोभा खेती के सभी कामों में प्रवीण थी. शादी हुई लेकिन पति वजनी काम नहीं कर पाते. दो बेटे अभी छोटे हैं और पढ़ाई कर रहे हैं.

पूरे परिवार की जिम्मेदारी हसते हुए अपने कांधों पर ली. खेत में सफाई , बुवाई , कटाई , आधुनिक ज्ञान के साथ फसलों का संरक्षण सभी काम खुद करती हैं.

वह बेहद आत्मविश्वास के साथ किसान आत्मह्त्या पर वह कहती हैं, ”यह धरती हमारी माता है, उसे पता है कि उसके बच्चों को क्या चाहिए. हर जरूरत पूरा करने के लिए सक्षम है यह धरती मां. इसलिए आत्महत्या का विचार दिल से दूर फेंक कर ईमानदार मेहनत और अपनी धरती से प्यार करना चाहिए.

By Narendra Puri

Advertisement
प्रॉपर्टी विवाद में दामाद की पीट-पीटकर हत्या, ससुराल पक्ष के दो आरोपी गिरफ्तार

प्रॉपर्टी विवाद में दामाद की पीट-पीटकर हत्या, ससुराल पक्ष के दो आरोपी...

वणी में सोनम वांगचुक समर्थन में सर्वदलीय प्रदर्शन #vidarbhanews #wani #news #vidarbha #nagpurnews

वणी में सोनम वांगचुक समर्थन में सर्वदलीय प्रदर्शन #vidarbhanews #wani #news #vidarbha...

नीट पेपर लीक पर छात्रों का प्रदर्शन #vidarbhanews #nagpur #vidarbha #nagpurnews #nagpurtoday #news

नीट पेपर लीक पर छात्रों का प्रदर्शन #vidarbhanews #nagpur #vidarbha #nagpurnews #nagpurtoday...

वडेट्टीवार ने सदाभाऊ खोत पर बोला तीखा हमला #maharashtranews #mumbai #newsupdate #maharashtra

वडेट्टीवार ने सदाभाऊ खोत पर बोला तीखा हमला #maharashtranews #mumbai #newsupdate #maharashtra

संजय राउत ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए #maharashtranews #delhi  #vidarbhanews #nagpurnews #nagpur

संजय राउत ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए #maharashtranews #delhi #vidarbhanews #nagpurnews...

इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के खिलाफ मनसे का प्रदर्शन #maharashtranews #kolhapur #newsupdate #maharashtra

इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के खिलाफ मनसे का प्रदर्शन #maharashtranews #kolhapur #newsupdate #maharashtra

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges