Published On : Wed, Oct 7th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

गोवंश तस्करी आरोपी वसीम उर्फ शिबू गिरफ्तार, मकोका में भी नाम

Advertisement

गोवंश तस्करी आरोपी वसीम उर्फ शिबू गिरफ्तार, मकोका में भी नाम

नागपुर: गोवंश तस्करी से जुड़े मामलों में फरार चल रहे आरोपी वसीम उर्फ शिबू को यशोधरानगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ गोवंश तस्करी से जुड़े मामले दर्ज होने के साथ ही उसका नाम महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के एक मामले में भी सामने आया है।

पुलिस के अनुसार, मकोका के मामले में जमानत रद्द होने के बाद वसीम फरार हो गया था। इसके बाद से यशोधरानगर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

बीती रात पेट्रोलिंग के दौरान यशोधरानगर पुलिस के जांच दल को गुप्त सूचना मिली कि गोवंश तस्करी के मामलों में आरोपी वसीम उर्फ शिबू पांडे बस्ती से मेट्रो स्टेशन की ओर जाने वाले रास्ते पर एक कंपाउंड के पास मौजूद है।

Advertisement

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस ने उसकी पहचान की पुष्टि करने के बाद उसे यशोधरानगर पुलिस थाने लाया।

संबंधित मामले में किया गिरफ्तार

पुलिस ने वसीम उर्फ शिबू अहमद समसुद्दीन अहमद को संबंधित अपराध में गिरफ्तार किया है। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ दर्ज मामलों और उसकी फरारी से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, गोवंश तस्करी के मामलों में आरोपी और मकोका के प्रकरण में जमानत रद्द होने के बाद फरार चल रहे वसीम की गिरफ्तारी महत्वपूर्ण कार्रवाई है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.